OnePlus 7T के लिए OxygenOS 10.0.5 अपडेट जारी, होंगे ये बदलाव…

HIGHLIGHTS

OnePlus 7T के लिए OxygenOS 10.0.5 अपडेट जारी

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को भी मिला नया अपडेट

OnePlus 7T के लिए OxygenOS 10.0.5 अपडेट जारी, होंगे ये बदलाव…

OnePlus ने अपने OnePlus 7T के लिए OxygenOS 10.0.5 अपडेट जारी कर दिया है। करीब दो हफ्ते पहले कम्पनी ने OxygenOS 10.0.4 रिलीज़ किया था। इस अपडेट में अक्तूबर महीने के लिए सिक्योरिटी पैच और कुछ छोटे ट्वीक्स भी मिलते हैं। पिछले अपडेट में कुछ बग फिक्सेज़ और सिस्टम लेवल इम्प्रूवमेंट भी शामिल हैं। अपडेट में भारतीय यूज़र्स के लिए गैलरी ऐप में नई क्लाउड सर्विस को भी पेश किया गया है। OnePlus ने अपने फोरम पर घोषणा की है कि OnePlus 7T के लिए नया वर्जन जारी किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 7T के लिए आए OxygenOS 10.0.5 में सिस्टम के लिए कुछ बड़े बदलाव शामिल नहीं हैं। हालांकि, कुछ यूज़र्स द्वारा डबल-टैप टू वेक जेस्चर में की गई शिकायत को सुलझाया गया है। आधिकारिक चेंजलोग में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकता है। अन्य अपडेट की तरह यह अपडेट भी फेज़ मैनर में जारी किया गया है। शुरुआत में कुछ ही यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त होगा और अन्य यूज़र्स तक यह अपडेट पहुंचने में समय लगेगा।

OnePlus 7T के लिए आए स्टेबल OxygenOS 10.0.5 अपडेट के साथ ही OnePlus ने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के लिए भी अपडेट रिलीज़ किया है। दोनों डिवाइसेज़ को OxygenOS Open Beta 5 अपडेट मिल रहा है जिसमें कुछ सिस्टम के सुधार भी शामिल हैं। चेंजलोग से खुलासा होता है कि अपडेट में गेमिंग के दौरान टच एक्सपीरियंस के लिए ऑप्टीमाइज़ेशन भी मिल रही है। इसके अलावा डार्क मोड में नेविगेशन बार के कलर को भी फिक्स किया गया है। यह एप्लीकेशंस के लिए नए प्राइवेसी अलर्टस भी लाया है जिसमें कैमरा, लोकेशन आदि के लिए एक्सेस की परमिशन शामिल है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile