OnePlus 7 Pro Nebula Blue वैरिएंट 12GB तक की रैम के साथ दोपहर 12 बजे किया जाएगा सेल

OnePlus 7 Pro Nebula Blue वैरिएंट 12GB तक की रैम के साथ दोपहर 12 बजे किया जाएगा सेल

आज आखिरकार OnePlus 7 Pro Nebula Blue स्मार्टफोन वैरिएंट को सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस कलर वैरिएंट को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। आप इस मोबाइल फोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में ले सकते हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि Oneplus.in पर से भी इस मोबाइल फोन को आज दोपहर 12:00PM पर होने वाली सेल में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि मिरर ग्रे वैरिएंट को भारत में सेल के लिए पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है, हालाँकि अगर अआप आमंड कलर वैरिएंट को लेना चाहते हैं तो इसे अगले महीने में सेल के लिए लाया जाने वाला है। 

OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत 

OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 48,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 8GB रैम और 256GB मॉडल में Nebula Blue रंग में लेना चाहते हैं तो आपको यह क्रमश: Rs 52,999 और Rs 57,999 में मिलने वाला है। 

इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप आलमंड रंग में Rs 52,999 के प्राइस में ले सकते हैं। यह मोबाइल फोन आपको Nebula Blue, Mirror Gray, और Almond colour में मिलने वाला है।

OnePlus 7 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है। फोन में फ्रंट और बैक पर अआप्को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी पिक्सेल डेंसिटी 516 ppi है। यह HDR10+ सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से एनीमेशन, नेविगेशन और विडियो प्लेबैक काफी स्मूद हो जाता है।

जैसा कि कहा ही जा रहा था कि, OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस की ओर से यह पहला ऐसा फोन है, जो स्नेपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन के अलावा अभी तक बाजार में इस चिपसेट वाला फोन है ही नहीं। हालाँकि परफॉरमेंस के मामले में देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर Honor View 20, Huawei P30 Pro और Galaxy S10E से होने वाली है। 

अगर अब हम कैमरा की आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि वनप्लस 7 प्रो मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP Sony IMX 586 सेंसर मिल रहा है। इसे f/1.6 aperture lens और custom-made 7-element plastic lens के साथ देखा जा सकता है। यह सेंसर OIS और EIS को भी सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP telephoto lens भी मिल रहा है, जो आपको 3X zoom  के साथ मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का ultra-wide lens भी मिल रहा है। 

OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी बढ़िया और नई तकनीकी वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए डॉल्बी के साथ मिलकर बड़ी गहनता से काम किया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले के मुकाबले यह 38 percent faster charging speed देता है। फोन को OxygenOS 9 के अलावा एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile