OnePlus 7 और 7 Pro को मिला नया ओपन OxygenOS बीटा अपडेट, ये बदलाव हैं शामिल

HIGHLIGHTS

OTA के ज़रिए जारी किया जा रहा है अपडेट

एंड्राइड 10 पर आधारित OxygenOS Open Beta 2 हुआ रिलीज़

OnePlus 7 और 7 Pro को मिला नया ओपन OxygenOS बीटा अपडेट, ये बदलाव हैं शामिल

OnePlus ने अपनी OnePlus 7 सीरीज़ के लिए ऑक्सीजन OS ओपन बीटा का लेटेस्ट वर्जन रिलीज़ कर दिया है। OnePlus ने इस अपडेट का चेंजलोग भी साझा किया है जिससे update में मिलने वाले बदलावों की जानकारी दी गई है। बिल्ड में पिछली प्रॉब्लम्स को फिक्स किया गया है। अब से करीब दो हफ्ते पहले वनप्लस ने पहला ओपन बीटा बिल्ड जारी किया था। याद दिला दें, OnePlus 7 series के लिए पहला ओपन बीटा एंड्राइड 10 पर आधारित OxygenOS बिल्ड को पेश किया गया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OxygenOS Open Beta 2

OnePlus ने Open Beta 2 में नोटिफिकेशन बार को स्क्रोल करने के दौरान एनीमेशन इफ़ेक्ट को ऑप्टीमाइज़ किया है। क्विक सेटिंग एरिया में मौजूद Wi-Fi आइकॉन को भी नया डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा कम्पनी ने अलग-अलग थर्ड पार्टी ऐप्स और फीचर्स के साथ होने वाले क्रेशेज़ को फिक्स करने पर काम किया है। अब यूज़र्स को फिंगरप्रिंट अनलॉक के समय होने वाली समस्या से भी निजात मिलेगी। कम्पनी ने OnePlus Gestures और लॉक स्क्रीन पर डार्क स्क्रीन इशू को भी सोल्व किया है।

यूज़र्स को सिस्टम UI में आ रही समस्या से भी छुटकारा मिलने वाला है, जो यूज़र्स को पैरेलल ऐप की तरह WhatsApp का उपयोग करने में आ रही थी। ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी के साथ ही कई बग्स को फिक्स किया गया है और यह नया अपडेट OTA के ज़रिए क्रम से जारी किया जा रहा है।

कम्पनी जल्द ही Android 10 पर आधारित OxygenOS की भी घोषणा कर सकती है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 7T लॉन्च इवेंट के दौरान ही एंड्राइड 10 अपडेट का ऐलान किया जाए।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile