OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए जारी हुआ Android 10 अपडेट, कैसे करें फोन अपडेट

OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए जारी हुआ Android 10 अपडेट, कैसे करें फोन अपडेट
HIGHLIGHTS

OnePlus 6 और OnePlus 6T मोबाइल फोंस के लिए OxygenOS 10 आधारित एंड्राइड 10 का अपडेट जारी हो गया है

आइये इस अपडेट के बारे में जानते हैं सबकुछ

अभी कुछ ही दिनों पहले OnePlus की ओर से अपने OnePlus 6 और OnePlus 6T मोबाइल फोंस के लिए OxygenOS 10 पर आधारित एंड्राइड 10 का बीटा अपडेट जारी किया था, हालाँकि अब कुछ ही समय बाद कंपनी ने इस बीटा को एक स्टेबल अपडेट के तौर पर बदल दिया है। आपको बता देते हैं कि कंपनी ने इस अपडेट को एक OTA के रूप में जारी किया है। यहाँ आप इस अपडेट को लेकर सबकुछ जा पाएंगे। 

OnePlus 6 और OnePlus 6T को मिला एंड्राइड 10 का अपडेट 

आपको बता देते हैं कि इन फोंस के लिए जारी किया गया यह अपडेट लगभग 1.8GB का है, इसके अलावा इसमें आपको अक्टूबर 2019 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस अपडेट को चरणों में जारी किया जाने वाला है। हालाँकि कुछ यूजर्स इस अपडेट को VPN का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, इसके अलावा आप अपने रीजन को जर्मनी करके भी इस अपडेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अलावा आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एक एप को डाउनलोड करना होगा, यह एप कोई भी एप्प हो सकता है, जैसे हम आज आपको स्नेप VPN के बारे में बता रहे हैं, आप इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इनस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने रीजन को सेलेक्ट करना होगा, इसे आपको जर्मनी करना होगा, इसके बाद आपको कनेक्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नजर आ रहे सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने OnePlus 6 या OnePlus 6T मोबाइल फोंस में इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। आसान शब्दों में ऐसा भी कहा जा सकता है कि आप अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। 

OnePlus 6 या OnePlus 6T में कैसे इनस्टॉल करें Android 10

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग ऐप को ओपन करना होगा, इसके बाद अगर यहाँ कोई अपडेट है तो आपको नजर आ जाने वाला है। यह आपको लिस्ट में ऊपर ही नजर आ जाने वाला है।
  • अगर आपको यहाँ अपडेट नहीं मिलता है, तो आप सिस्टम अपडेट पर क्लिक करके इस अपडेट के लिए जांच कर सकते हैं। 
  • अब जैसे ही अपडेट उपलब्ध हो जाता है, आपको डाउनलोड और इनस्टॉल पर क्लिक करना होगा। जैसे ही यह अपडेट डाउनलोड हो जाता है, आप इसे रीबूट कर सकते हैं। अब आपका फोन शट डाउन होकर एक बार फिर से रीबूट हो जाने वाला है। हालाँकि इस प्रक्रिया में कभी कभी 10-15 मिनट का समय भी लग सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo