8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस हो सकता है OnePlus 5T

Highlights

OnePlus 5T में 6 इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी और यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट से लैस होगा.

8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस हो सकता है OnePlus 5T

एक और डाटा पॉइंट से पुष्टि होती है कि OnePlus 5T एंड्राइड 7.1 नूगा के साथ लॉन्च होगा. GFX Bench ने यह भी बताया कि जिस यूनिट को टेस्ट किया गया वो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस था. 

इस डिवाइस में यूज़र के इस्तेमाल के लिए 111GB स्पेस बचेगा. क्योंकि यह डिवाइस ओरियो के बजाए नूगा के साथ लॉन्च होगा तब से ऐसी सम्भावनाएँ बढ़ गई हैं कि सीमलेस OS अपडेट्स के लिए इस डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज में A/B पार्टीशंस का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

बेंचमार्क लाइनअप में देखी गई स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 5T में 6 इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी जो 2,160 x 1,080 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी और यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट से लैस होगा. 

इस डिवाइस में 16MP का रियर कैमरा मौजूद होगा जो 4K वीडियोज़ सपोर्ट करेगा, वहीं सेल्फी के लिए भी इस डिवाइस में 16MP का कैमरा मौजूद होगा जो 1080p वीडियोज़ ऑफर करेगा. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile