OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिल रहे हैं ये नए अपडेट और सुधार

HIGHLIGHTS

OxygenOS 9.0.9 का अपडेट हुआ रोल आउट

अपडेट का साइज़ है 400MB

OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिल रहे हैं ये नए अपडेट और सुधार

OnePlus ने अपने OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। स्मार्टफोंस को OxygenOS 9.0.9 का अपडेट मिल रहा है जिसमें एंड्राइड सिक्योरिटी पैच और अन्य फिक्स शामिल हैं। चेंजलोग से पता चलता है, OnePlus ने इस अपडेट में दोनों फोंस के लिए अक्टूबर महीने का सिक्योरिटी अपडेट रखा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OxygenOS का नया वर्जन बग फिक्स के साथ आता है और साथ ही इसमें सिस्टम लेवल इम्प्रूवमेंट भी शामिल हैं। OTA अपडेट को फेज़ मैनर में जारी किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए यह अपडेट जारी करने वाला है। OxygenOS 9.0.9 का साइज़ 400MB है और अपडेट के अन्दर बड़ा बदलाव अक्तूबर का सिक्योरिटी पैच है।

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 18:9  एस्पेक्ट रेश्यो के साथ 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। ये डिवाइस 2 वेरियंट में उपलब्ध है, पहला वेरियंट 6GB रैम/64GB स्टोरेज है, वहीं दूसरे वेरियंट में 8GB रैम/128GB स्टोरेज मौजूद है। इसमें रियर माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर मौजूद है।

OnePlus 5T 16MP+20MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, और दोनों में f/1.7 अपर्चर लेंस और 27.22mm फोकल लेंथ है। इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा भी है। OnePlus 5T में 3300mAh की बैटरी और 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। यह स्नैपड्रैगन 835 एसओसी द्वारा संचालित है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile