OnePlus 5, OnePlus 5T स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ OxygenOS 5.1.3 का अपडेट

OnePlus 5, OnePlus 5T स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ OxygenOS 5.1.3 का अपडेट
HIGHLIGHTS

OnePlus 5 और OnePlus 5T के यूजर्स को एक नए अपडेट के तौर पर OxygenOS 5.1.3 मिलना शुरू हो गया है।

OnePlus 5 and OnePlus 5T Smartphones Receive OxygenOS 5.1.3 Update: OnePlus 5 और OnePlus 5T के यूजर्स को एक नए अपडेट के तौर पर OxygenOS 5.1.3 मिलना शुरू हो गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने अपने OnePlus 6 स्मार्टफोन को OxygenOS 5.1.8 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया था। इस अपडेट के बाद भारतीय यूजर्स को वो सभी नए फीचर्स मिल गए हैं, जो उसे मिलने वाले थे। हालाँकि कम्पनी अपडेट के मामले में अपने पुराने स्मार्टफोंस यानी OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन को भी अपडेट दिया गया है। इस अपडेट को OTA के माध्यम से दिया गया है। 

स्मार्टफोन्स को मिला यह अपडेट लगभग 58MB का है। अगर आपको इसका अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो आपको बता देते हैं कि आपको इसे मनुअली जाकर चेक करना होगा। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर इसे चेक करना होगा। आपको बता देते हैं कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस को अभी हाल ही में एंड्राइड Oreo का भी अपडेट दिया गया था। इसके अलावा OnePlus 5T स्मार्टफोन अब आधिकारिक तौर पर नेविगेशन जेस्चर को भी सपोर्ट करने लगा है, अब यह iPhone X की तरह काम करने लगेगा। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

जैसा कि लगभग तीन महीने तक बीटा में रखने के दौरान, आप सेटिंग में जाकर इस जेस्चर को इनेबल और डिसएबल कर सकते हैं। अब अगर आप स्क्रीन पर मिडिल से स्वाइप करते हैं, तो यह आपको होम पर ले जाता है, इसके अलावा बॉटम से स्वाइप करने पर यह आपको रीसेंट एप्स पर ले जाता है। इसके अलावा आप अब लेफ्ट और राईट स्वाइप करके बैक जा सकते हैं।

अगर आप इस जेस्चर के बारे में जानते नहीं हैं, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप जब इसे टर्न ऑन करेंगे तो आपको एक टुटोरिअल नजर आयेगा, जो आपको सही प्रकार से यह सिखाएगा कि आखिर यह कैसे काम करता है। 

हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि यह जेस्चर महज OnePlus 5T स्मार्टफोन के साथ ही काम करने वाला है। लेकिन अभी इस बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है कि इसे OnePlus 5 में भी दिया गया है या नहीं। हालाँकि आने वाले कुछ महीनों में इसके बारे में जानकारी आपके सामने आ सकती है और OnePlus 5 में भी आपको यह फीचर मिल सकता है।  

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo