हुवावे स्नैपडील पर ऑनर स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराएगा. जिसमें ऑनर 4X 8,999, ऑनर 4x (गोल्ड) Rs. 9,499, ऑनर 4C Rs. 7,999 और ऑनर B 3,999 में उपलब्ध होंगें साथ ही HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त होगी.
मोबाइल निर्माता कंपनी हुवावे के ऑनर सीरीज के स्मार्टफोंस अब ऑनलाइन शोपिंग साइट स्नैपडील पर भी होगा उपलब्ध होंगे. ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कंपनी ने स्नैपडील के साथ भी समझौता किया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
जानकारी के अनुसार, हुवावे स्नैपडील पर ऑनर स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराएगा. जिसमें ऑनर 4X 8,999, ऑनर 4x (गोल्ड) Rs. 9,499, ऑनर 4C Rs. 7,999 और ऑनर B 3,999 में उपलब्ध होंगें साथ ही HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त होगी.
अभी तक ऑनर स्मार्टफोंस सिर्फ ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट से ही ख़रीदे जा सकते थे. हालांकि ऑनर ब्रांड में ऑनर 7 और ऑनर 6 प्लस अभी भी एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होंगे.
इस बारे में हुवावे इंडिया के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप पी संजीव ने कहा है कि ‘हमें पूरा विश्वास है कि इस साझेदारी के बाद हमें बड़े स्तर पर ऑनर स्मार्टफोन प्रंशसकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.’
गौरतलब हो कि, हुवावे ने भारत में ऑनर स्मार्टफोन की बिक्री कुछ समय पहले फ्लिपकार्ट के जरिए से शुरू की थी. अब कंपनी की लक्ष्य 15 से 20 लाख ऑनर स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक सेल करना है.