Digit.in

Nothing Phone 2 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट! कंपनी ने हमेशा के लिए घटा दिए 5000 रुपए, देखें नई कीमत

Highlights

Nothing ने अपने Phone 2 स्मार्टफोन की कीमत में 5000 रुपए की कटौती की घोषणा की है।

पर्मानेंट डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट का 8GB/128GB वेरिएंट 39,999 रुपए में मिल रहा है।

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4700mAh बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 2 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट! कंपनी ने हमेशा के लिए घटा दिए 5000 रुपए, देखें नई कीमत

लंदन-आधारित टेक ब्रांड नथिंग ने अपने Nothing Phone 2 को भारत में 44,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने इस फोन की कीमत में 5000 रुपए की कटौती की घोषणा की है।

Nothing Phone 2 Price Cut

कंपनी की ओर से मिले डिस्काउंट के बाद Phone 2 का 8GB/128GB वेरिएंट 39,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं 12GB/256GB और 12GB/512GB की कीमतें घटकर क्रमश: 44,999 रुपए और 49,999 रुपए हो गई है। यह स्मार्टफोन व्हाइट और डार्क ग्रे दोनों कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Nothing Phone 2 price cut in India

इसके अलावा नथिंग फोन 2 खरीदने पर बंडल ऑफर के तहत सीमित समय के लिए CMF बाय नथिंग 65W GaN चार्जर जो 2,999 रुपए में उपलब्ध है, केवल 1,999 रुपए में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर स्टॉक के खत्म होने तक वैलिड है।

कंपनी ने हाल ही में इस फोन के लिए Nothing OS 2.5 रोल आउट किया है जो नए फ़ोल्डर लेआउट और इलस्ट्रेटेड कवर्स पेश करते हुए कास्टमाइज़ ग्रिड डिजाइन, विजेट साइज़ और कलर थीम्स लेकर आया। 

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Nothing Phone 2

Phone 2 Specifications

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4700mAh बैटरी दी गई है। यह एज-टू-एज 6.7-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें 120Hz तक अडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन 2 में 32MP फ्रन्ट कैमरा और एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें दो अडवांस्ड 50MP सेंसर शामिल हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles