IFA 2020 में लॉन्च होगा नोकिया 2.4 बजट स्मार्टफ़ोन, ये स्पेसिफ़िकेशन आये सामने
ऐसा सामने आ रहा है कि नोकिया के स्मार्टफोन डिवीज़न की ओर से IFA 2020 में कुछ नए स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है
इस लॉन्च में फ्लैगशिप मॉडल नजर आने की संभावना नहीं है
हालाँकि इसके अलावा HMD Global की ओर से चलाई जा रही Nokia की ओर से इस बार कुछ मिड-रेंज और बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस को लॉन्च करने की बात सामने आ रही है
ऐसा सामने आ रहा है कि नोकिया के स्मार्टफोन डिवीज़न की ओर से IFA 2020 में कुछ नए स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। इस लॉन्च में फ्लैगशिप मॉडल नजर आने की संभावना नहीं है। हालाँकि इसके अलावा HMD Global की ओर से चलाई जा रही Nokia की ओर से इस बार कुछ मिड-रेंज और बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस को लॉन्च करने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के माध्यम से सामने आ रही है।
Surveyआपको बता देते है कि इन स्मार्टफोंस की लिस्ट में पहले मोबाइल फ़ोन के तौर पर Nokia 2.4 को देखा जा रहा है, जिसका कोडनेम Wolverine है। यह मोबाइल फोन के बड़ी यानी लगभग 6.5-इंच की डिस्प्ले और एक 4500mAh क्षमता की बैटरी के साथ आ सकता है। हालाँकि अगर हम Nokia 2.3 की चर्चा करते हुए देखें तो इसमें एक 6.2-इंच की स्क्रीन और 4000mAh क्षमता की बैटरी है।
इस नए नोकिया स्मार्टफोन में आपको एक मीडियाटेक हेलिओ P22 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसमें आपको मात्र 2GB की रैम मिलने वाली है। फोन में आपको 16GB की स्टोरेज भी मिल सकती है, इसके अलावा इसका एक 3GB रैम और 32GB मॉडल भी हो सकता है।
इस नोकिया स्मार्टफोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो 2MP डेप्थ सेंसर के साथ यहाँ नजर आने वाला है। इसके अलावा यहाँ आपको एक LED फ़्लैश भी देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में को एक 5MP का सेंसर मिलने वाला है। यहाँ आपको बता देते है कि इस स्मार्टफोन के स्पेक्स को देखकर लगता है कि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ही हो सकता है।
इस लिस्ट में एक अन्य मोबाइल फ़ोन के बारे में जानकारी मिल रही है, इस लिस्ट में अगर हम मिड-रेंज स्मार्टफोंस की बात करें तो आपको बता देते है कि यहाँ Nokia 6.3 और Nokia 7.3 को लॉन्च होते देखा जा सकता है। हालाँकि इन मोबाइल फोंस के बारे में काफी कम जानकारी सामने आई है। लेकिन ऐसा जरुर देखा जा सकता है कि Nokia 7.3 मोबाइल फोन में आपको नया स्नेपड्रैगन 700 सीरीज का चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 5G उपलब्धता के साथ सपोर्ट करता है। हालाँकि इसके अलावा एक 4G मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। आपको बता देते है कि नोकिया 6.3 मोबाइल फोन में भी आपको स्नेपड्रैगन 670 या 675 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन दो मिड-रेंज स्मार्टफोंस में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें आपको ZEISS ऑप्टिक्स मिलने वाले हैं। ऐसा भी कुछ इन पीढ़ी के पिछले यानी Nokia 6.2 और 7.2 में भी देखा जा चुका है। हालाँकि नए मोबाइल फोंस में आपको अच्छा और बदला हुआ चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile