एंट्री लेवल मोबाइल फोन Nokia TA-1182 एक बार फिर दिखा FCC पर

HIGHLIGHTS

जल्द लॉन्च हो सकता है Nokia TA-1182

नोकिया 4.2 भारत में हो चुका है लॉन्च

Nokia TA-1182 US में नोकिया 4.2 के नाम से हो सकता है लॉन्च

एंट्री लेवल मोबाइल फोन Nokia TA-1182 एक बार फिर दिखा FCC पर

Nokia का एक आगामी स्मार्टफोन TA-1182 मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ SIG और WiFi अलायन्स सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है और अब डिवाइस को FCC पर देखा गया है जिससे इशारा मिलता है कि डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। सर्टिफिकेशन से खुलासा होता है कि TA-1182 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट, 4000mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा और इसका डायमेंशन 161.24 x 76.24 x 178.36mm होगा। Nokia TA-1182 को HS-34 हेडसेट के साथ पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस को एंड्राइड 9 पाई, ब्लूटूथ 5.0 LE, WiFi b/g/n और GPS कनेक्टिविटी से लैस किया जाएगा। डिवाइस में 6 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। FCC द्वारा पब्लिश किया गया ब्लॉक डायग्राम संकेत देता है कि यह डिवाइस US मार्केट में लॉन्च होने वाला Nokia 3.2 डिवाइस होगा। हालांकि, Nokia 3.2 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान Nokia 4.2 के साथ लॉन्च किया गया था।

पिछली कई रिपोर्ट्स में इस आगामी स्मार्टफोन की डिटेल्स का पता चला है। आगामी Nokia TA-1182 और TA-1153 किफायती मोबाइल फोंस होंगे जिन्हें जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए लगातार नए एंट्री-लेवल डिवाइसेज़ को लॉन्च कर रहा है। इस आगामी फोन के लॉन्च से पहले डिवाइस के बारे में अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

सोर्स, वाया

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile