Nokia ने भारत में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। Nokia C21 एंट्री-लेवल सेगमेंट में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री (smartphone) है। Nokia C21 Plus के साथ, Nokia ने Nokia T10 Android टैबलेट को भी ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया है। टैबलेट को बजट कैटेगरी में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है।
Nokia C21 Plus के 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,299 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 11,299 रुपये है। Nokia C21 Plus के साथ फ्री वायर बड्स दिया जा रहा है लेकिन कंपनी ने यह घोषणा नहीं की है कि स्मार्टफोन कब खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन बहुत जल्द रिटेल चैनलों और ईकॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध हो सकता है।
यह इमेज काल्पनिक है!
Nokia C21 Plus: स्पेसिफिकेशंस और फीचर
Nokia C21 में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसकी कीमत के अनुसार, स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ आता है। Nokia C21 Plus एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर चलता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में, स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें एक 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
नोकिया T10 एंड्रॉइड टैबलेट
Nokia T10 Android टैबलेट को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ने अभी तक भारतीय बाजार में इसे पेश नहीं किया गया है। टैबलेट के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £129 (लगभग 12,158 रुपये) है। LTE वैरिएंट की कीमत £149 (लगभग 14,044 रुपये) है। यह टैबलेट यूके में अगले महीने से उपलब्ध होगा।
Nokia T10 में 8 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टैबलेट एंड्रॉइड 12 पर चलता है और कहा जाता है कि इसे तीन साल के सिक्युरिटी सपोर्ट के साथ आने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile