Nokia का बजट फोन 8MP कैमरा और 3,040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

Nokia C3 हुआ लॉन्च

CNY 699 (लगभग Rs 7,500) में आया Nokia C3

Nokia का बजट फोन 8MP कैमरा और 3,040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Nokia C3 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और यह कंपनी की बजट C सीरीज में पेश किया गया है। डिवाइस के टॉप और बॉटम पर मोटे बेज़ेल्स दिए गए हैं। फोन ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और डिवाइस के बैक पर एक सिंगल कैमरा दिया गया है। Nokia C3 सिंगल रेयम और स्टोरेज वेरिएंट में आया है और फोन को दो रंगों में पेश किया गया है। फोन को ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia C3 Price

Nokia C3 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 699 (लगभग Rs 7,500) रखी गई है। फोन नोर्डिक ब्लू और गोल्ड सैंड कलर में आया है।

Nokia C3 Specs

ड्यूल सिम Nokia C3 एंडरोइड 10 के साथ मिलकर कस्टम स्किन के साथ काम करता है। फोन में 5.99 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1,440 पिक्सल है और इसे 400 nits ब्राइटनेस दी गई है। फोन ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो Unisoc से हो सकता है और इसे 3GB रैम के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा की बात करें तो Nokia C3 के बैक पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसे LED फ्लैश के साथ पेयर किया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia C3 में 32GB स्टोरेज दिया गया है और इसे माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n, 4G, ब्लुटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 3,040mAh की बैटरी दी गई है और इसे 5W चार्जिंग दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile