Nokia 8 Sirocco के लिए जारी हुआ एंड्राइड पाई अपडेट

HIGHLIGHTS

Nokia 8 Sirocco के लिए आए इस अपडेट का साइज़ 353MB है

अपडेट में शामिल है अप्रैल एंड्राइड सिक्योरिटी पैच

OTA अपडेट के ज़रिए कर पाएंगे डाउनलोड

Nokia 8 Sirocco के लिए जारी हुआ एंड्राइड पाई अपडेट

HMD Global ने भारत में Nokia 8 Sirocco डिवाइस के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच को नए एंड्राइड पाई के साथ जारी कर दिया है। एंड्राइड पाई बिल्ड का अपडेट वर्जन V4.14B अप्रैल 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है और इस अपडेट का साइज़ 353MB है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 8 Sirocco के लिए आए एंड्राइड पाई बिल्ट के चेंजलोग में मेंशन किया गया है कि अपडेट में इम्प्रूव्ड सिस्टम स्टेबिलिटी, UI एनहांसमेंट आदि को रखा गया है। अन्य OTA अपडेट की तरह इस अपडेट को भी आप पुश नोटिफिकेशन के ज़रिए अपडेट कर पाएंगे या फिर अपडेट के लिए सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट चेक कर सकते हैं। ओरिजिनल एंड्राइड 9 पाई फर्मवेयर अपग्रेड को इस साल जनवरी में Nokia 8 Sirocco के लिए जारी किया गया था।

इसके अलावा अगर हम Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को स्टेनलेस स्टील के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही इसमें आपको एक 5.5-इंच की एक P-OLED डिस्प्ले मिल रही है। स्मार्टफोन काफी थिन है। कंपनी की ओर से इसे महज 7.5mm थिन बनाया गया है। स्मार्टफोन को IP की रेटिंग भी मिली है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग को भी शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में आपको AOP Mic भी दिए गए हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile