Nokia 7.2 को मिला अक्टूबर 2020 का सिक्यूरिटी अपडेट, जानें नई खूबियाँ

HIGHLIGHTS

HMD Global नोकिया 7.2 स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है

नया अपडेट अक्टूबर 2020 का अपडेट डिवाइस के लिए सुरक्षा पैच को लेकर आता है

चैंजलोग के अनुसार, इस अपडेट में अभी तक क्या नए फीचर ऐड किये गए हैं, उनके बारे में सारी जानकारी सामने नहीं आई है

Nokia 7.2 को मिला अक्टूबर 2020 का सिक्यूरिटी अपडेट, जानें नई खूबियाँ

HMD Global नोकिया 7.2 स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। नया अपडेट अक्टूबर 2020 का अपडेट डिवाइस के लिए सुरक्षा पैच को लेकर आता है। चैंजलोग के अनुसार, इस अपडेट में अभी तक क्या नए फीचर ऐड किये गए हैं, उनके बारे में सारी जानकारी सामने नहीं आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नवीनतम नोकिया 7.2 अपडेट 00WW_2_34C-B01 के सॉफ़्टवेयर वर्जन के तौर पर सामने आया है। यह वर्तमान में भारत में स्थित उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। ओटीए अपडेट लगभग 11.31 एमबी साइज़ का है और अक्टूबर 2020 के सुरक्षा पैच को भी अपने साथ लाता है। उपयोगकर्ताओं को अपडेट डाउनलोड करने के लिए एक नोटिफिकेशन मिलने वाला है। हालाँकि आप इसे मनुअली जाकर भी देख सकते हैं, इसके लिए आपको, सेटिंग> अबाउट फोन> सिस्टम अपडेट पर जाना होगा, यहाँ भी आपको अपडेट के बारे में जानकारी मिल जाने वाली है।

अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी हो रहा है, इसलिए इसे धीरे-धीरे सभी यूनिट्स तक पहुंचने से पहले थोड़ा समय ले सकता है। भारत में प्रारंभिक रोलआउट यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विश्व स्तर पर उपलब्ध होने से पहले कोई महत्वपूर्ण बग्स इसमें नहीं है। कंपनी ने आने वाले सप्ताहों में नोकिया स्मार्टफोन्स के लिए अक्टूबर 2020 के सिक्योरिटी अपडेट को भी रोल आउट करने की संभावना है। यह जानकारी नोकियामोब की एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है.

Nokia 7.2 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Nokia 7.2 को 6.3-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है जो HDR10 सपोर्ट करती है और इसे गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। नोकिया का यह डिवाइस ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 7.2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.79 है, तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Nokia 7.2 में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है औ फोन का मेजरमेंट 159.88×75.11×8.25mm है। Nokia 7.2 एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है और स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर अपग्रेड किया जा सकता है। Nokia का यह स्मार्टफोन एंड्राइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसके अलावा डिवाइस को तीन सालों तक लगातार मासिक सिक्योरिटी अपडेट और दो साल तक OS अपडेट मिलते रहेंगे।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile