Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus अमेज़न पर हुए सस्ते

HIGHLIGHTS

Rs 12,679 में खरीदें Nokia 6.1 Plus

Nokia 5.1 Plus की कीमत हुई Rs 12,990

Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus अमेज़न पर हुए सस्ते

HMD ग्लोबल केवल अपने नोकिया डिवाइसेज़ के लिए लगातार फर्मवेयर अपडेट्स ही रिलीज़ नहीं कर रही है बल्कि मार्केट को देखते हुए इनकी कीमतों में भी कटौती कर रही है जिससे कि ये डिवाइसेज़ बाज़ार में मौजूद अन्य स्मार्टफोंस को बराबर टक्कर दे पाएं। हाल ही में Nokia 3.2, Nokia 4.2 और Nokia 8.1 की कीमतें कम की गई हैं और अब कम्पनी ने अपने दो और स्मार्टफोंस Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus की कीमतें भी कम कर दी हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 6.1 Plus को शुरुआत में Rs 15,499 की कीमत में पेश किया गया था और इसके बाद डिवाइस की कीमतें कम भी की जा चुकी हैं हालांकि अब इस स्मार्टफोन को आप Rs 12,679 की कीमत में खरीद सकते हैं। डिवाइस को अमेज़न द्वारा खरीदा जा सकता है।

दूसरी ओर बात करें Nokia 5.1 Plus की तो यह फोन Rs 16,499 की कीमत में आया था और अब इस डिवाइस को Rs 12,990 की कीमत में खरीद सकते हैं। यह कीमत डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशंस

Nokia 6.1 Plus को एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है। फोन में 5.8 इंच की FHD+ (2280×1080) डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। डिवाइसेज के फ्रंट और बैक पर गोरिला ग्लास 3 दिया गया है और ये ग्लोस मिडनाईट ब्लू, ग्लोस ब्लैक और ग्लोस वाइट कलर में उपलब्ध होंगे।

Nokia 6.1 Plus के बैक पर 16 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है, वहीं डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरा को AI सपोर्ट भी दिया गया है जो तस्वीर की क्वालिटी और बोकेह इफ़ेक्ट में सुधर करता है। डुअल सिम Nokia 6.1 Plus में  3,060mAh की बैटरी दी गई है जो USB टाइप-C के ज़रिए फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile