Nokia 3.2 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 8,990

HIGHLIGHTS

शुरुआती कीमत है Rs 8,990

फोन में दी गई है 4000mAh बैटरी

23 मई से होगा सेल में उपलब्ध

Nokia 3.2 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 8,990

MWC 2019 के दौरान HMD ग्लोबल ने अपने कई नोकिया स्मार्टफोंस को दिखाया था। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को दुनिया के पहले पांच कैमरा वाले फोन के तौर पर पेश किया था। इसके अलावा इसी दौरान कम्पनी ने अपने Nokia 4.2, Nokia 3.2 और Nokia 1 मोबाइल फोंस को भी पेश किया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में कम्पनी ने भारत में अपना Nokia 4.2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आया है और इसकी कीमत Rs 10,990 रखी गई है। HMD ग्लोबल ने अब भारत में अपना Nokia 3.2 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है और यह एंट्री-बजट स्मार्टफोन ड्यूड्रॉप नौच डिज़ाइन दिया गया है। Nokia 4.2 की तरह ही Nokia 3.2 को भी डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन के साथ उतारा गया है।

Nokia 3.2 स्पेसिफिकेशंस

Nokia 3.2 स्मार्टफोन में 6.26 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह 720 x 1520 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है।

यह डिवाइस एंट्री-लेवल स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर से लैस है जिसे एड्रेनो 504 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन को 2GB रैम और 16GB स्टोरेज तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। स्मार्टफोन में एंड्राइड वन डिवाइस के तौर पर उतारा गया है जो एंड्राइड 9 पाई OS पर आधारित है।

जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस को 13MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ उतारा गया है और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है।

Nokia 3.2 कीमत

Nokia 3.2 के 2GB रैम वैरिएंट की कीमत Rs 8,990 रखी गई है और 3GB रैम वैरिएंट को Rs 10,790 में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन स्टील और ब्लैक कलर के विकल्पों में उपलब्ध है और 23 मई से इसकी सेल शुरू की जाएगी। यूज़र्स नोकिया की वेबसाइट पर जाकर इसे खरीद सकते हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile