Nokia 2.3 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप और 4,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च; ये है कीमत

HIGHLIGHTS

Nokia 2.3 मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है

इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है

आपको यह भी बता देते है कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 पर भी अपग्रेड किया जाएगा

Nokia 2.3 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप और 4,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च; ये है कीमत

HMD Global की ओर से नोकिया के एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन को Nokia 2.3 नाम से लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया गया था, हालाँकि अब इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि कंपनी ने इस मोबाइल फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी प्रदान की है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के साथ आ रही एक्सेसरीज के लिए भी कंपनी ने 6 महीने की वारंटी दी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम कुछ स्पेक्स आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को एक 6.2-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, फोन में आपको मीडियाटेक का हेलिओ A22 प्रोसेसर मिल रहा है साथ ही फोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मौजूद है। 

Nokia 2.3 की भारत में कीमत और ऑफर्स 

अगर हम Nokia 2.3 मोबाइल फोन की कीमत पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को भारत में Rs 8,199 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह स्मार्टफोन 27 दिसम्बर से सेल के लिए मिलने वाला है, आप इसे नोकिया इंडिया के आधिकारिक ई-स्टोर, आधिकारिक रिटेल स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस, संगीथा, पूर्विका, बिग सी, और मायजी आउटलेट्स से देशभर में ले सकते हैं। 

अगर हम ऑफर्स आदि की बात की जाए तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के साथ आपको यानी नोकिया 2.3 मोबाइल फोन के साथ आपको जियो की ओर से Rs 7,200 के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। हालाँकि इसके लिए आपको Rs 249 या Rs 349 वाले प्रीपेड प्लान्स में से किसी एक का चुनाव करना होगा। इस बेनिफिट में Rs 2,200 का कैशबैक जियो की ओर से शामिल है। इसके अलावा आपको जूमकार की ओर से Rs 2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही आपको क्लियरट्रिप के Rs 3000 के वाउचर भी मिल रहे हैं। 

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

इस मोबाइल फोन को यानी Nokia 2.3 स्मार्टफोन को ड्यूल नैनो सिम की सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह एंड्राइड 9 पर काम करता है, हालाँकि कंपनी ने कहा है कि इस मोबाइल फ़ोन को एंड्राइड 10 पर भी अपग्रेड किया जाएगा। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.2- इंच की HD+ इन-सेल स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा यह एक वाटरड्राप नौच डिजाईन है। फोन में आपको क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलिओ A22 चिपसेट मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2GB की रैम भी मिल रही है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक 13MP f/2.2 अपर्चर वाले मेन कैमरा और एक 2MP के डेप्थ सेंसर का मिश्रण है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर आपको एक f/2.4 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में यानी Nokia 2.3 में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, जिसे अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile