नॉन-चाइनीज Nokia 2.4 की स्पेसिफिकेशन हुईं लीक
2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा Nokia 2.4
नोकिया के तीन फोंस हो सकते हैं लॉन्च
Nokia 9.3 Pureview और Nokia 6.3 के स्पेक्स भी हो चुके हैं लीक
नॉन-चाइनीज कंपनी HMD Global जल्द ही नोकिया फोंस की नई रेंज पेश कर सकती है। हाल ही में Nokia 9.3 Pureview और Nokia 6.3 के बारे में जानकारी सामने आई थी और अब Nokia 2.4 के बारे में भी नई जानकारी मिल गई है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। रूमर्स की मानें तो तीनों फोंस 2020 की अगली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।
Surveyइस बार हम नोकिया 2.4 की डीटेल्स आपके साथ साझा कर रहे हैं। फोन को कैनेडियन सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। यहां आप फोन के लीक हुए स्पेक्स के बारे में जान सकते हैं।
Nokia 2.4 Specification
फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। Nokia 2.4 ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और एंडरोइड 10 के साथ आएगा। इसे 2GB रैम और 32GB, 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के बैक पर तीन कैमरा मिलेंगे जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो वॉटर ड्रॉप नौच में रखा जाएगा। इसके अलावा डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी।
HMD Global 2020 के आखिर में कई लॉन्च ला सकता है। ये तीनों फोंस साल की तीसरी तिमाही या चौथी तिमाही की शुरुआत में आ सकते हैं। पिछली रिपोर्ट्स में सामने आया था कि डिवाइस को अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जाएगा अगर इससे अधिक देरी होती है तो कंपनी चौथी तिमाही तक इसे लॉन्च कर देगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile