Nokia 2.4 Price In India: भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2.4 स्मार्टफोन, दो दिन के बैटरी बेकअप का दावा

HIGHLIGHTS

Nokia 2.4 स्मार्टफोन को भारत में किया गया लॉन्च

कंपनी के दावा है कि स्मार्टफोन दो दिन का बैटरी बेकअप देने की क्षमता रखता है

इसके अलावा Nokia 2.4 मोबाइल फोन को एडवांस्ड एआई पॉवर्ड कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है

Nokia 2.4 Price In India: भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2.4 स्मार्टफोन, दो दिन के बैटरी बेकअप का दावा

HMD Global की ओर से भारत में उसके नए लेटेस्ट मोबाइल फ़ोन यानी Nokia 2.4 को लॉन्च कर दिया गया है, आपको बता देते है कि यह मोबाइल फोन नोकिया 2 series का भारत में एक नया मोबाइल फोन है। कंपनी के दावा है कि स्मार्टफोन दो दिन का बैटरी बेकअप देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा Nokia 2.4 मोबाइल फोन को एडवांस्ड एआई पॉवर्ड कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में आपको एक अच्छा कैमरा मिल रहा है, इसमें आपको नाईट मोड के साथ साथ पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। फोन को जियो के खास ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है, आपको बता देते है कि आपको इस मोबाइल फोन के साथ जियो की ओर से Rs 3,550 का बढ़िया फायदा मिल रहा है, इसके अलावा इसी में आपको Rs 2000 का कैशबैक भी मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 2.4 की भारत में कीमत 

आपको बात देते है कि Nokia 2.4 मोबाइल फोन की सेल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लगभग 100 ग्राहकों के लिए तो शुरू हो गयी है, हालाँकि असल में सेल के लिए Nokia 2.4 स्मार्टफोन को 4 दिसम्बर को लाया जाने वाला है। आपको बता देते है कि 4 दिसम्बर से Nokia 2.4 समरतफोन को Amazon India और Flipkart के अलावा रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए आ जाएगा। Nokia 2.4 मोबाइल फोन को आप डस्ट, एफजोर्ड और चारकोल मॉडल में ले सकते हैं। Nokia 2.4 मोबाइल फोन की कीमत 3GB रैम और 64GB मॉडल में Rs 10,399 की कीमत में खरीद सकते हैं। 

Nokia 2.4 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Nokia 2.4 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की एक HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एंड्राइड 10 पर आधारित एंड्राइड वन की सपोर्ट दी गई है। फोन में आपको एंड्राइड 11 और एंड्राइड 12 का अपडेट भी भविष्य में मिलने वला है। फोन में यानी Nokia 2.4 मोबाइल फोन में आपको गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Nokia 2.4 मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिल रही है। फोन में आपको स्टोरेज को बढ़ाने का भी ऑप्शन मिल रहा है, आप इस मोबाइल फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Nokia 2.4 मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस कैमरा में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी फोन में मौजूद है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, इस कैमरा को आप फोन की नौच पर देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि आपको रियर कैमरा के साथ फ़्लैश भी मिल रही है। 

हालाँकि इतने पर ही फोन में मिलने वाले स्पेक्स और फीचर्स ख़त्म नहीं होते हैं, इस मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा कंपनी की ओर से इस फोन में दो दिन के बैटरी बेकअप का दावा किया गया है। फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल रहे हैं। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile