Nokia 110 Feature Phone भारत में मात्र Rs 1,599 में लॉन्च

HIGHLIGHTS

इस 2G डिवाइस को सबसे पहले IFA 2019 में लॉन्च किया गया था

इसके अलावा यहाँ Nokia 2720 Flip, Nokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 800 Tough के साथ लॉन्च किया गया था

ऐसा माना जा रहा है कि यह Nokia 105 की पीढ़ी का ही अपग्रेड वर्जन है

Nokia 110 Feature Phone भारत में मात्र Rs 1,599 में लॉन्च

HMD Global की ओर से एक नया फीचर फोन लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को Nokia 110 के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत Rs 1,599 है।  इस 2G डिवाइस को सबसे पहले IFA 2019 में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा यहाँ Nokia 2720 Flip, Nokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 800 Tough के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह Nokia 105 की पीढ़ी का ही अपग्रेड वर्जन है। इस डिवाइस में आपको MP3 Player, FM Radio, और क्लासिक स्नेक गेम भी मिल रही है, साथ ही इसमें आपको 19 घंटे तक का बैटरी स्टैंड बाय टाइम मिल रहा है। आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 110 की भारत में कीमत और उपलब्धता 

Nokia 110 मोबाइल फोन को ओसियन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर में उपलब्ध कराया गया है, इसके अलावा इसे आप 18 अक्टूबर से भारत में सभी रिटेल स्टोर्स से खरीद पाने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी ने ऐसा भी कहा है कि इसे आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी Rs 1,599 में सेल किया जाने वाला है। 

Nokia 110 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

Nokia 110 मोबाइल फोन Nokia 105 की ही पीढ़ी का नया अपग्रेड वर्जन है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 1.77-इंच की QVGA कलर डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा कंपनी इस मोबाइल फोन को ‘एंटरटेनमेंट इन योर पॉकेट’ का नाम दे रही है। यह फोन एक VGA कैमरा के साथ आ रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक म्यूजिक प्लेयर भी मिल रहा है, इसमें आपको कई बढ़िया गेम्स जैसे स्नेक गेम, डूडल जम्प, निंजा अप, एयरस्ट्राइक और पेनल्टी कप भी मिल रही हैं। 

फोन में FM रेडियो और 32GB की माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिल रही है। इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके 19 घंटे तक का स्टैंड बाय टाइम है। नोकिया ने अपने इस फोन में एक 800mAh क्षमता की एक रिमूवेबल बैटरी शामिल की है। इसके अलावा यह आपको ड्यूल सिम के सपोर्ट के साथ मिल रहा है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile