Huawei का ये फ़ोन पंच होल कैमरा के साथ TENAA पर स्पॉट

Huawei का ये फ़ोन पंच होल कैमरा के साथ TENAA पर स्पॉट

Huawei ने जहां पिछले साल यानी दिसंबर 2018 में पहले nova 4 series को लॉन्च किया था, पंच होल डिस्प्ले के साथ, वहीँ अब ऐसा लगता है कि एक नया डिवाइस पंच होल डिस्प्ले के साथ लाने की तैयारी में जिसे फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा के लिए लाया जा सकता है।आपको बता दें कि ऐसा पहली बार है जब कंपनी डिवाइस के फ्रंट पर कट आउट के साथ बैक पैनल पर केवल दो स्नैपर्स ही दे रही है। इसे कोडनेम ART-TL00x  दिया गया है और साथ ही चीन में यह सर्टिफाइड है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिंगरप्रिंट स्कैनर न होने की वजह से और कम कैमरा होने की वजह से ऐसा माना जा सकता है कि ART-T है कि L00x सबसे किफायती nova 5 फ़ोन के तौर पर लाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन OLED पैनल के साथ आ सकता है। वहीँ अब अगर फ़ोन के स्पेक्स की बात करें तो इसका डिस्प्ले 6.39 इंच का हो सकता है।

साथ ही इसमें 720p रेसोल्यूशन भी दिया जा सकता है। Honor Play 3 में भी कुछ ऐसी ही डिज़ाइन है लेकिन फ़ोन में आपको दो कैमरा मिलते हैं। इनमें एक 48 MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 MP सेकेंडरी कैमरा भी शामिल है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 MP कैमरा दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग हुवावे फ़ोन मिड-रेंज फोन हो सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile