Motorola Razr फोल्डेबल फोन दिसम्बर में हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

यूरोप में दिसम्बर में हो सकता है लॉन्च

अन्य फोल्डेबल फोंस से होगा सस्ता

Motorola Razr फोल्डेबल फोन दिसम्बर में हो सकता है लॉन्च

Motorola के फोल्डेबल फोन के बारे में बातें चल रही हैं और फ़रवरी में कपनी ने पुष्टि भी की थी कि डिवाइस पर काम चल रहा है। हम फोन के रेंडर्स की सीरीज़ भी देख चुके हैं हालांकि, अभी तक फोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में भी कई अफवाहें सामने आई हैं और अब एक डच वेबसाइट के हवाले से पता चला है कि डिवाइस को दिसम्बर महीने में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 1500 Euros (लगभग 1.19 lakh) रहेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LetsGoDigital की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Razr को वही समान डिज़ाइन दिया जाएगा जो कि पिछले रेंडर में देखा गया है और यह Yanko Design के लिए आए पेटेंट पर आधारित थे। रेंडर में एक बड़ी डिस्प्ले को देखा गया है जिसे ट्रेडिशनल Razr फोन की तरह खोल या बंद किया जा सकता है। इसके अलावा, फ्रंट पर एक छोटी स्क्रीन मिलेगी जहां नोटिफिकेशन और इनकमिंग कॉल्स को दिखाया जाएगा।

कीमत की चर्चा करें तो Motorola Razr फोल्डिंग फोन एक महंगा फोन होने वाला है लेकिन इसकी कीमत मार्केट में मौजूद अन्य फोल्डेबल फोंस की तुलना में कम रहेगी। Samsung Galaxy Fold और Huawei Mate X की कीमत क्रमश: 2,000 euros (लगभग Rs 1.59 लाख) और 2,300 euros (लगभग Rs 1.82 लाख) रखी गई है। हालांकि, उम्मीद है कि मोटोरोला फोल्डेबल स्मार्टफोन को मिड-रेंज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन को कुछ महीनों में $1500 (लगभग Rs 1.08 लाख) की कीमत में अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। सोर्स के मुताबिक, Motorola RAZR फोल्डिंग स्मार्टफोन यूरोप में भी लॉन्च किया जाएगा और यूज़र्स को दिसम्बर 2019 या जनवरी 2020 में इसे खरीदने का मौका मिलेगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile