Motorola Razr (2019) हुआ लॉन्च: फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले इस Phone में मिलते हैं ये स्पेक्स

HIGHLIGHTS

भारत में भी एंट्री लेगा डिवाइस

ट्रेडिशनल फ्लिप डिज़ाइन के साथ लॉन्च होगा फोन

Motorola Razr (2019) हुआ लॉन्च: फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले इस Phone में मिलते हैं ये स्पेक्स

Motorola ने Razr (2019) फोल्डेबल फोन को launch कर दिया है। Motorola Razr नया स्मार्टफोन है जो फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ आया है और क्लैमशेल लुक देने के लिए हाफ फोल्ड होता है। मोटोरोला ने फ्रंट पर सेकंड्री स्क्रीन को जगह दी है जो क्विक व्यू एक्सटर्नल डिस्प्ले का काम करती है जहां आप नोटिफिकेशन, म्यूज़िक, गूगल असिस्टेंट आदि को एक्सेस कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Razr (2019) Price and availability

Motorola Razr (2019) को 9 जनवरी 2020 से US में सेल किया जाएगा। डिवाइस वेरिज़न द्वारा सेल किया जाएगा और 26 दिसम्बर से डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। डिवाइस को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा हालांकि अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Motorola ने भारतीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पेज सेटअप किया है जहां उपभोक्ता अपडेट्स पाने के लिए साइन अप कर सकते हैं।

Motorola Razr को US में $1,499.99 (लगभग Rs 1,07,400) के दाम में लॉन्च किया गया है और भारतीय कीमत के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। Samsung अपने गैलेक्सी फोल्ड डिवाइस को US में $1,980 (लगभग Rs 1,41,700) और भारत में Rs 1,64,999 की कीमत में बेचता है।

Motorola Razr (2019) Specifications

फोन की बात करें तो Motorola Razr (2019) दिखने में पुराने Motorola Razr की तरह ही है, इसमें कर्व्ड बॉटम चिन दिया गया है और सभी फीचर्स को नए तौर पर पेश किया गया है। कम्पनी ने डिज़ाइन को वॉटर रीपेलेंट बनाया है।

Motorola Razr की प्राइमरी डिस्प्ले 6.2 इंच की फ्लेक्सिबल OLED HD+ स्क्रीन है जिसका रेज़ोल्यूशन 876×2142 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है जो हाफ फोल्ड हो सकती है। स्क्रीन फोल्ड होने के बाद भी दोनों डिस्प्ले का गैप समान है और यूज़र्स को 2.7 इंच की सेकेंडरी क्विक व्यू डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 600×800 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का उपयोग सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन पढने, म्यूज़िक प्लेबैक को कण्ट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।

Motorola ने डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का f/1.7 प्राइमरी शूटर दिया है जो फोन फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का काम करता है और अनफोल्ड होने पर प्राइमरी कैमरा की तरह काम करता है। कम्पनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाईट विज़न मोड को भी शामिल किया है जिससे लो-लाइट में बढ़िया तस्वीरें ली जा सकें। लो-लाइट तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए AI एल्गोरिथम का उपयोग किया गया है। Motorola Razr की मुख्य डिस्प्ले पर मौजूद नौच में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलता है जो फुल स्क्रीन में सेल्फी लेने के काम आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है और कम्पनी ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि अगर आप सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं तो फोन को फ्लिप करने पर मुख्य डिस्प्ले पर भी वही दिखाई देगा।

बॉटम चिन में फिंगरप्रिंट सेंसर और USB टाइप-C पोर्ट को जगह दी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC पर काम करता है और इसे 6GB रैम तथा 2510mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Connectivity के लिए डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है लेकिन डिवाइस eSIM कार्ड्स सपोर्ट करता है। इसके अलावा, Motorola ने NFC सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE और GPS को साथ रखा है। अनफोल्डेड होने पर Motorola Razr का मेजरमेंट 72x172x6.9mm है जबकि फोल्ड होने पर 72x94x14m है। Motorola Razr 2019 का वज़न 205 ग्राम है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile