48MP कैमरा और एक्सिनोस प्रॉसेसर के साथ लॉन्च होगा Motorola One Vision

HIGHLIGHTS

Motorola One Vision में मिलेगा 48MP का कैमरा

एक्सिनोस चिपसेट से होगा लैस

16 मई से यूरोप में होगा उपलब्ध

48MP कैमरा और एक्सिनोस प्रॉसेसर के साथ लॉन्च होगा Motorola One Vision

पिछले कुछ समय से मोटोरोला के वन विजन स्मार्टफोन के बारे में ख़बरें सामने आ रही हैं। WinFuture ने आगामी डिवाइस के प्रेस रेंडर्स और फुल स्पेक्स शीट पब्लिश की है जिससे डिवाइस के बारे में कई जानकारी सामने आई है। इन फीचर्स में सबसे अधिक जानकारी डिस्प्ले, कैमरा और SoC से संबन्धित हैं। Motorola One Vision एक्सिनोस 9610 से लैस होगा, यह वही चिपसेट है जिसे हम सैमसंग के गैलक्सी A-सीरीज़ स्मार्टफोंस में देखा गया है। एक्सिनोस 9610 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर पर है जो 2.2GHz स्पीड पर क्लॉक्ड है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेजोल्यूशन 1080p है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। स्मार्टफोन के रियर फनेल पर 48 मेगाप्क्सिल का कैमरा दिया जाएगा और डिवाइस के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का सेन्सर मिल सकता है। यह नहीं कहा जा सकता है कि यह कैमरा सोनी का होगा या सैमसंग का, लेकिन यह डिवाइस नाइट मोड सपोर्ट के साथ आएगा जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार देखा जा सके। स्मार्टफोन में 3500mAh की बैटरी मिलेगी, हालांकि लीक से IP रेटिंग का खुलासा नहीं हुआ है।

WinFuture ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस की कीमत € 299 रहेगी और 16 मई से डिवाइस यूरोप में सेल के लिए आएगा। फोन को ब्लू और ब्रोंज़ कलर में पेश किया जाएगा और कुछ देशों में कंपनी शुरुआत में डिवाइस को खरीदने वाले उपभोक्ताओं को Motorola Verve इयरबड्स दिए जाएंगे। अभी डिवाइस के भारत में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile