48MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस Motorola Moto Z4 हुआ लॉन्च
48एमपी कैमरा से है लैस
स्नैपड्रैगन 675 को किया गया है शामिल
मोटो मोड और मोटो 360 कैमरा मोड भी है शामिल
Amazon लिस्टिंग और कई लीक्स में आने के बाद आखिरकार Motorola Moto Z4 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। Moto Z4 कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 675 प्लैटफ़ार्म पर काम करता है। कंपनी की Z-सीरीज़ की तरह Moto Z4 भी मोटो मोड सपोर्ट करता है और मोटो 360 कैमरा मोड के साथ आता है। इस मोबाइल फोन को कंपनी ने $499.99 MSRP (Rs 34,893 लगभग) की कीमत में लॉन्च किया है। वनप्लस 7 को भी करीब इसी कीमत में लॉन्च किया गया है।
SurveyMoto Z4 को अपडेटेड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.39 इंच की फुल HD OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340x1080p पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। जैसा कि हमने पहले भी बताया है डिवाइस में स्नैपड्रैगन 675 SoC, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto Z4 स्मार्टफोन एंडरोइड 9 पाई पर काम करता है और 3600mAh की बैटरी से लैस है जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह दो दिन तक का बैटरी बैक-अप ऑफर करेगी।
ओप्टिक्स की बात करें तो Moto Z4 के रियर पैनल पर 48MP का रियर कैमरा दिया गया है जो 12MP आउटपुट क्वेड पिक्सल टेक्नालजी का उपयोग करते हैं। सेन्सर का पिक्सल साइज़ 1.6um है और इसका अपर्चर f/1.7 है और यह OIS, PDAF और लेज़र ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 25MP का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। Moto Z4 में हैडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर भी मिल रहा है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

