Xiaomi Mi 5, Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन में आया MIUI 10, इन नए फीचर्स से लैस हुए फोन

Xiaomi Mi 5, Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन में आया MIUI 10, इन नए फीचर्स से लैस हुए फोन
HIGHLIGHTS

MIUI 10 के इस नए अपडेट को इन स्मार्टफोंस पर अल्फा और डेवेलपर ROM के आधार पर जारी किया गया है।

MIUI 10 Arrives on Xiaomi Mi 5 Xiaomi Redmi 6 and Xiaomi Redmi 6a as Alpha and Beta: Xiaomi MIUI 10 की घोषणा हुए लगभग 1 महीना होने जा रहा है, इस नए प्लेटफार्म को कंपनी की ओर से पहली दफा 31 मई को लॉन्च किया गया था। इस प्लेटफार्म के साथ कंपनी ने अपने Mi 8 और Mi 8SE स्मार्टफोंस को भी पेश किया था। इस प्लेटफार्म के लॉन्च के बाद यह बहुत से Mi स्मार्टफोंस पर अल्फा, क्लोज्ड बीटा और बीटा अपडेट के तौर पर देखा जा चुका है। अब यह नया अपडेट कुछ पुराने स्मार्टफोंस यानी Mi 5 और अभी हाल ही कंपनी की ओर से चीन में लॉन्च किये गए Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोंस के लिए जारी हुआ है। 

इस अपडेट को कंपनी की ओर से उसके Mi 5 स्मार्टफोन पर एक अल्फा ROM के तौर पर दिया गया है, इके अलावा Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोंस के लिए इसे चाइना डेवेलपर ROM के तौर पर जारी किया गया है। इन दोनों ही रिलीज़ टाइप के बीच जो सबसे बड़ा बदलाव है वह इनके नाम से ही आपको पता चल जाने वाला है। आपको बता दें कि Alpha ROM में डेवेलपर ROM के स्थान पर ज्यादा बग से लैस कहा जा सकता है। 

इसके पहले सामने आई जानकारी को देखते हुए आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में Xiaomi की ओर से स्मार्टफोंस की एक लिस्ट जारी की गई थी, इनपर MIUI 10 के बीटा को जारी कर दिया गया था। 

हालाँकि हम जानते हैं कि अभी के लिए कुछ स्मार्टफोंस पर इसका बीटा वर्जन काम कर रहा है, इसके अलावा कुछ फोंस ऐसे भी हैं जो इस अपडेट के लिए एलिजिबल हैं। इन स्मार्टफोंस में Mi MIX 2, Mi 6, Mi 5s Plus, Mi 5s, Mi 5, Mi 4, Mi 3, Mi Note 2, Mi Max 2, Mi Max, Redmi Note 5 इंडिया, Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi Note 4 MTK, Redmi Note 4X, Redmi Note 3 Qualcomm, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi 3S, Redmi Y2, Redmi Y1 Lite, Redmi Y1 शामिल हैं। 

Xiaomi के इस नए ROM में आपको डिजाईन को लेकर बहुत से बदलाव नजर आने वाले हैं, इसके अलावा इस बार कंपनी ने AI इंटीग्रेशन पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस नए ROM में जो सबसे खास फीचर नजर आ रहा है, वह इसका AI portrait mode है। कंपनी के कहना है कि इसके माध्यम से Bokeh Images की क्षमता में बढ़ावा होगा, इसके अलावा सिंगल या ड्यूल दोनों ही तरह के कैमरा के साथ यह काम करने वाला है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo