Mi Note10 स्मार्टफोन को 108MP पेंटा-कैमरा के साथ Xiaomi ने किया टीज़
ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi Mi Note10 मोबाइल फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है
जो 108MP के कैमरा के साथ आने वाला है
ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह मोबाइल फोन चीन में 5 नवम्बर को लॉन्च किये जाने वाले Mi CC9 Pro का ही री-ब्रांड वर्जन हो सकता है
Xiaomi अपने अगले कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन यानी Mi Note10 मोबाइल फोन को लॉन्च करने की पूरी तैयार कर चुका है। कंपनी यानी Xiaomi ने ट्विटर के माध्यम से अपने 108MP कैमरा स्मार्टफोन को टीज़ किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह आगामी फोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जो 108MP कैमरा से लैस है, इतना ही नहीं यह एक पेंटा-कैमरा से लैस होने वाला है।
Surveyइसके अलावा हमने यह भी देखा है कि Xiaomi की ओर से पहले ही चीन में Mi CC9 Pro के लौन्क की जानकारी भी दे दी है, जो पेंटा कैमरा से लैस होने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Mi CC9 Pro को ही दुनिया भर में Mi Note10 के रूप में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Xiaomi's crazy camera phone, the Mi CC9 Pro with 5 cameras (with one having 108MP Sensor) and 2 Dual LED Flash Systems will launch on 5th November in China. Thoughts? #Xiaomi #Mi #CC9Pro pic.twitter.com/Y0mewUPDbH
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) October 28, 2019
Xiaomi चीन में अपने Mi CC9 सीरीज में एक नए मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि Mi CC9 और Mi CC9e मोबाइल फोन के बाद कंपनी अपने Mi CC9 Pro को भी लॉन्च कर सकती है, ऐसा कहा जा रहा है कि इसे चीन में 5 नवम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें भी एक पेंटा-कैमरा होने की खबर आ रही है, साथ ही इसमें भी आपको एक 108MP का मेन कैमरा होने वाला है। सैमसंग की ओर से इस कैमरा को बनाया जा रहा है। इस कैमरा को सबसे पहले Mi MIX Alpha कांसेप्ट फोन में देखा गया है।
इसके अलावा यह मोबाइल फोन अपने लॉन्च से पहले TENAA पर भी देखा गया है, जहां इसके कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। इसके अलावा Xiaomi की ओर से अपने Mi Note10 मोबाइल फोन को भी टीज़ करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहला ओस मोबाइल फोन होने वाला है, जो 108MP मेन कैमरा से लैस होगा।
Introducing the world's FIRST 108MP Penta Camera. A new era of smartphone cameras begins now! #MiNote10 #DareToDiscover pic.twitter.com/XTWHK0BeVL
— Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) October 28, 2019
अगर हम TENAA पर इस मोबाइल फोन को देखें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट मिलने वाला है, हालाँकि इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन में आपको 6GB, 8GB और 12GB की रैम मिलने वाली है, इसके साथ ही फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है, इतना ही नहीं सबसे बढ़ी खास बात यह है कि इस मोबाइल फोन को एक 108MP के मेन रियर कैमरा के साथ लाया जाने वाला है। हालाँकि अन्य चार कैमरा के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
इस मोबाइल फोन के द्वारा आप 4K विडियो भी कैप्चर कर सकते हैं। हालाँकि इसकी स्टोरेज बढ़ाने को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता देते हैं कि Mi CC9 Pro मोबाइल फोन में आपको 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाले हैं।
इसके अलावा रंगों की अगर बात करें तो यह आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, पिंक, पर्पल, रेड और वाइट रंगों में मिलने वाला है। फोन में आपको एक 6.47-इंच की FHD+ स्क्रीन मिलने वाली है, जो एक OLED डिस्प्ले होगी। इसके अलवा फोन में आपको एक 5170mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, जो फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है या नहीं इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile