युनीक डिस्प्ले वाला LG Wing आज भारत में होगा लॉन्च, लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें
LG Wing का भारतीय लॉन्च आज
सितंबर में ग्लोबली लॉन्च हुआ था LG Wing
आज आ जाएगी LG Wing की भारतीय कीमत सामने
LG Wing को आज भारत में लॉन्च किया जाने वाला है और डिवाइस को इसकी नई स्वीवेल डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। फोन को सितम्बर में ग्लोबली लॉन्च किया था और अब LG अपने नए फोन को भारत में भारत में ला रहा है। बेज़ेल-लेस स्मार्टफोन को युनीक ड्यूल स्क्रीन दी गई है।
SurveyLG अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर विंग को टीज़ कर रहा है। विंग कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो अपने फॉर्म फैक्टर के लिए जाना जाता है।
यहां देखेने LG Wing के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग
LG आज भारत में अपना LG Wing फोन लॉन्च करेगा और यह इवेंट 11:30 AM पर शुरू हो जाएगा और आप इसे ऑनलाइन देख पाएंगे। आप LG वैबसाइट पर दिए गए डेडिकेटेड सेक्शन से भी इवेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, भी आर्टिकल में यूट्यूब का लिंक एम्बेड किया है।
LG Wing Specs
LG के इस फोन में 6.8 इंच की P-OLED FullVision मुख्य स्क्रीन मिलेगी और दूसरी छुपी हुई 3.9 इंच की FHD+ G-OLED स्क्रीन होगी, जो आपको फोन को स्वीवेल मोड में उपयोग करने की अनुमति देगी। मुख्य स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और पिक्सल डेंसिटी 395ppi है। दूसरी स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 1.15:1 और पिक्सल डेंसिटी 419ppi होगी।
LG Wing ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 256GB स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंडरोइड 10 पर काम करेगा।
कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, 13 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेर्टीयरी सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा।
LG Wing में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0+ 25W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में एक इन-डिस्प्ले
फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। इसके अलावा, यह IP54 रेटेड वॉटर और डस्ट रेसिस्टंट चेसिस के साथ आएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
