LG V40 ThinQ स्मार्टफोन को भारत में मिला एंड्राइड पाई का अपडेट

LG V40 ThinQ स्मार्टफोन को भारत में मिला एंड्राइड पाई का अपडेट

LG के LG V40 ThinQ मोबाइल फोन को पहले ही US, Europe और South Korea में एंड्राइड पाई का अपडेट मिल चुका है। हालाँकि अब यह अपडेट भारत में भी इस मोबाइल फोन को मिलना शुरू हो गया है। इसका मतलब है कि आप भारत में भी इस मोबाइल फोन पर लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते हैं कि इस नए अपडेट के बाद LG V40 ThinQ मोबाइल फोन में आपको मात्र एंड्राइड पाई का सपोर्ट ही नहीं मिला है, इसके अलावा भी इस मोबाइल फोन को इस नए फर्मवेयर में कुछ अच्छे खासे फीचर्स जैसे YouTube Live, Penta Shot, Cine Shot, Part Slo-mo और Dual App सपोर्ट भी मिला है। इसके अलावा आपको इस अपडेट में एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिला है, जो आपको जुलाई 2019 के रूप में मिला है। 

अगर हम एंड्राइड पाई अपडेट के बारे में बात करें तो इसका बिल्ड नंबर PKQ1.190202.001 है, इसके अलावा इसका साइज़ 1।5GB है। यह एक ओवर द एयर अपडेट है, जिसे भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स तक आने में कुछ समय लग सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि भारतीय यूजर्स को उनके LG V40 ThinQ मोबाइल फोन में उन्हें यह अपडेट कुछ समय के बाद ही मिले। हालाँकि आप अपने फोन में जाकर इसे मैन्युअल सेटिंग के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना है, इसके बाद आप मनुअली जाकर अपने फोन में इस अपडेट के बारे में जानकारी ले सकते हैं, अगर आपके फोन में आपको यह अपडेट मिला है तो आप इसे आसानी से अपने फोन ने इंस्टाल कर सकते हैं, और एंड्राइड 9 पाई का आनंद ले सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile