Huawei Mate 30 Pro के लिए LG बनाने वाला है OLED पैनल

HIGHLIGHTS

Huawei की ओर से उसकी अगली आगामी फोन यानी Huawei Mate 30 Pro सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है

इस सीरीज को 19 सितम्बर को म्युनिक में लॉन्च किया जाने वाला है

आपको बता देते हैं कि इस सीरीज के लिए OLED पैनल LG बना रही है

Huawei Mate 30 Pro के लिए LG बनाने वाला है OLED पैनल

Huawei की ओर से उसकी अगली आगामी फोन यानी Huawei Mate 30 Pro सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है, इस सीरीज को 19 सितम्बर को म्युनिक, जर्मनी में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी इस लॉन्च में समय है लेकिन इसके कई स्पेक्स को इंटरनेट पर देखा जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम लेटेस्ट इनफार्मेशन पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि LG डिस्प्ले अपने द्वारा निर्मित OLED पैनल Huawei को सप्लाई करने वाला है, यह पैनल Premium Huawei Mate 30 सीरीज में इस्तेमाल होने वाले हैं। 

इन स्मार्टफोंस में आपको वाटरफॉल डिस्प्ले मिलने वाली हैं। ऐसा करने से फोंस के एंगल दोनों ही ओर से लगभग 90 डिग्री हो जाने वाले हैं। हालाँकि इसके पहले ऐसा सामने आया था कि सैमसंग की ओर से इन मोबाइल फोंस के लिए OLED पैनल सप्लाई किये जाने वाले हैं। 

ऐसा कहा जा रहा है और इंटरनेट पर ऐसी खबरें भी हैं कि Huawei Mate 30 Pro मोबाइल फोन को 4500mAh क्षमता की बैटरी से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है, यह बैटरी आपको 40W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको 27W की सुपरवायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाली है।

फोन में आपको 8GB/12GB की रैम के साथ 512GB की स्टोरेज भी मिलने के आसार हैं। फोन में आपको किरिन 990 प्रोसेसर भी मिलने के आसार हैं। यह स्क्रीन 90Hz AMOLED डिस्प्ले होने वाली है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile