LG K31 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा और 3000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, बेहद मामूली है कीमत

HIGHLIGHTS

LG K31 स्मार्टफोन को ड्यूल कैमरा सेटअप और 3000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया गया है

इस मोबाइल फोन LG K31 को MediaTek Helio P22 ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 2GB की रैम के साथ लॉन्च किया गया है

LG K31 को सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

LG K31 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा और 3000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, बेहद मामूली है कीमत

LG K31 स्मार्टफोन को US के बाजार में एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को LG की K सीरीज के तहत एक लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक नौच डिस्प्ले मिल रही है, सैट ही आपको इसमें सभी ओर ठीक बेजल्स भी मिल रहे हैं। फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा फोन को एक ही रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक ही सिंगल कलर ऑप्शन भी मिल रहा है। LG K31 स्मार्टफोन में आपको एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी मिल रहा है। जो आपको फोन के लेफ्ट साइड पर नजर आने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LG K31 की कीमत 

LG K31 स्मार्टफोन को एक ही सिंगल रैम और स्टोरेज वैरिएंट यानी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन की कीमत US में लगभग 149.99  डॉलर यानी Rs 11,200 के आसपास है। LG K31 स्मार्टफोन को एक ही सिंगल कलर वैरिएंट यानी सिल्वर कलर में ख़रीदा जा सकता है। आप इस मोबाइल फोन को अगर खरीदना चाहते हैं तो आप LG US की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस मोबाइल फोन को खरीद सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के ग्लोबल लॉन्च के बारे में या इंडिया में लॉन्च के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

LG K31 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

LG K31 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5.7-इंच की HD+ फुलविज़न डिस्प्ले मिल रही है, जो 295ppi और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है। LG K31 स्मार्टफोन में आपको एक ओक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2GB की रैम भी मिल रही है। 

इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप इसके बेक पैनल पर मिल रहा है, इसके अलावा फोन के फ्रंट पर एक ही कैमरा मौजूद है। इस मोबाइल फोन के रियर कैमरा के तौर पर आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5MP का वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5MP का सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको यह कैमरा एक U-Shaped Notch पर मिल रहा है। 

LG K31 स्मार्टफोन में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 32GB तक की स्टोरेज एक्सपेंशन भी मिल रही है, यानी आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको 3000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile