Letv Le 1S और Le मैक्स स्मार्टफ़ोन आज होंगे भारत में लॉन्च
अगर Le मैक्स स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 6.3-इंच की डिस्प्ले दी गई है, यह 2K डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट से लैस है.
मोबाइल निर्माता कंपनी Letv आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोंस Le 1S और Le मैक्स पेश कर सकती है. कंपनी ने इसकी लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे हैं, लेकिन मीडिया इनवाइट में कहीं भी फोंस के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन उम्मीद यही है कि कंपनी इस इवेंट में अपने नए स्मार्टफोंस को पेश करेगी.
SurveyLe 1S के बारे में बात करें तो ये स्मार्टफ़ोन महज़ 7.5mm का है, साथ ही इसमें मीडियाटेक का हेलिओ X10 चिपसेट दिया गया है जो 2.2Ghz ओक्टा-कोर CPU पर चलता है और इसके अलावा इसमें 3GB की रैम है. अगर इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे आप एक्सपैंड नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही बता दें कि इसमें महज़ 169 ग्राम ही वजन हैं.
इसके अलावा इसमें 5.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले 1080p रेजोल्यूशन के साथ दी गई है. इसके साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स जो इतनी बुरी नहीं है. इसके साथ ही अगर स्मार्टफ़ोन के बैक पर ध्यान दें तो स्मार्टफ़ोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. और फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफ़ोन में 13MP का ISOCELL कैमरा सिंगल LED फ़्लैश के साथ दिया गया है और अगर फ्रंट फेसिंग कैमरा की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा 85-डिग्री वाइड एंगल के साथ दिया गया है.
वहीँ अगर Le मैक्स स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 6.3-इंच की डिस्प्ले दी गई है, यह 2K डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट से लैस है. इसमें 4GB की इंटरनल मैमोरी भी दी गई है. यह 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर है.
इसे भी देखें: सैमसंग गियर S2 स्मार्टवॉच 21 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile
