लेनोवो वाइब X3 स्मार्टफ़ोन हो सकता है 16 नवंबर को लॉन्च

HIGHLIGHTS

लेनोवो वाइब X3 में 5.5 इंच के फुल-HD डिस्प्ले मौजूद होगी. इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3GB की रैम होने की उम्मीद है.

लेनोवो वाइब X3 स्मार्टफ़ोन हो सकता है 16 नवंबर को लॉन्च

मोबाइल निर्माता कंपनी लेनोवो अपने नए स्मार्टफ़ोन वाइब X3 को 16 नवंबर को लॉन्च कर सकती है. दरअसल इस दिन कंपनी एक इवेंट का आयोजन कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में अपना नया स्मार्टफ़ोन वाइब X3 पेश करेगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

भारत में 2015 में लॉन्च हुए सबसे शानदार 10 स्मार्टफोंस

आपको बता दें कि कंपनी ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्टर जारी करके सोमवार के लॉन्च इवेंट की जानकारी दी. आधिकारिक टीज़र में कंपनी ने हैंडसेट की ऑडियो क्षमता पर जोर दिया है. टीना साइट पर जो तस्वीरें जारी की गई हैं उसमें वाइब एक्स3 में तीन कैपेसिटिव बटन नज़र आ रहे हैं.

इसके साथ ही, टीना लिस्टिंग की बदौलत वाइब X3 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक हो गए हैं. टीना लिस्टिंग के अनुसार, लेनोवो वाइब X3 में 5.5 इंच के फुल-HD डिस्प्ले मौजूद होगी. इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3GB की रैम होने की उम्मीद है.

इस त्योहारी सीजन में लॉन्च हुए 10 कमाल के स्मार्टफोंस

इसके अलावा यह स्मार्टफ़ोन 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस होगा. यह एंड्राइड 5.1.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. इस स्मार्टफ़ोन का डाइमेंशन 154×76.4×9.4 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम.

 

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile