Lenovo L38111 नाम से TENAA पर दिखा नया डिवाइस, ये हो सकती हैं स्पेसिफिकेशंस
डिवाइस के बैक पर मिलेगा ट्रिपल कैमरा
हो सकता है बजट फोन
3 वैरिएंट्स में आ सकता है डिवाइस
Lenovo ने हाल ही में चीन में अपना Lenovo Z6 Pro फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है। इसके बाद Lenovo का एक नया फोन TENAA पर देखा गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही कम्पनी ट्रिपल रियर कैमरा के साथ अपना नया बजट फोन भी उतार सकती है। चीन की टेलिकॉम बॉडी TENAA ने इस आगामी लेनोवो फोन की कई स्पेसिफिकेशंस और तस्वीरों का खुलासा किया है और डिवाइस को L38111 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
SurveyLenovo L38111 की स्पेसिफिकेशंस
लिस्टिंग से पता चलता है कि Lenovo L38111 को IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मौजूद होगा और यह डिस्प्ले 2430 x 1080 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगी। डिवाइस का डायमेंशन 156.4 x 74.4 x 7.9mm और वज़न 163 ग्राम होगा।
Lenovo L38111 को ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 2.2 GHz स्पीड पर क्लोक्ड होगा। स्मार्टफोन को तीन वैरिएंट्स 3GB, 4GB और 6GB विकल्पों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इन वैरिएंट्स को क्रमश: 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस का स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा।
Lenovo L38111 एंड्राइड 9 पाई OS पर काम करेगा और डिवाइस के बैक पर वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जागा जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर होगा। हैंडसेट के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। लिस्टिंग के आधार पर कह सकते हैं कि फोन में 3,930mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन यह रैपिड चार्जिंग सपोर्ट करेगी या नहीं ऐसा ख़ुलासा नहीं हुआ है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा गया है।
Lenovo L38111 को किस नाम से लॉन्च किया जाएगा या इसकी कीमत क्या होगी और डिवाइस से पर्दा कब उठेगा अभी यह नहीं कहा जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

