Lenovo ने बीते कल चीन में अपने Lenovo Z5 डिवाइस को लॉन्च कर दिया है, हालाँकि इस डिवाइस के लॉन्च से जितने लोग खुश नहीं हैं उतने ही लोग इस चीज़ से निराश हुए हैं। असल में इस डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि यह एक बेजल-लेस डिस्प्ले होने वाली है, हालाँकि इसे एक नौच डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने अपने कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च किये थे। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने अपने दो अन्य स्मार्टफोंस और एक स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसके अलावा अपने ZUI के लेटेस्ट वर्जन को भी लॉन्च कर दिया गया है।
अगर हम पहले Lenovo K5 Note स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 6-इंच की HD+ डिस्प्ले 1440x720 पिक्सल की IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन को 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज के अलावा 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत RMB 799 यानी लगभग Rs 8,300 है, इसके अलावा इसके टॉप वैरिएंट की कीमत RMB 999 यानी लगभग Rs 10,400 है।
#Lenovo #LenovoK5Note product page pic.twitter.com/4t3yTQuJZs
—