इसमें 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले मौजूद है. यह डिस्प्ले स्क्रीन रेसिटेंट ड्रैगनट्रेल ग्लास से कोटेड है. यह स्मार्टफ़ोन 64-बिट्स मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है.
मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफ़ोन पिक्सल V2 लॉन्च किया है. यह इस स्मार्टफ़ोन का प्रिज्म ब्लू संस्करण है. कंपनी ने इसकी कीमत Rs. 11,050 रखी है. इस स्मार्टफ़ोन की उपलब्धता थोड़ी काम है, यह सिर्फ नवंबर और दिसंबर में ही उपलब्ध होगा. हालांकि लावा पिक्सल वी2 स्मार्टफोन काले व सफेद वैरियंट आगे भी उपलब्ध होगा जिसकी कीमत Rs. 10,750 रुपए है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि लावा पिक्सल V2 प्रिज्म ब्लू वैरियंट लिमिटेड एडिशन को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों जगहों से ख़रीदा जा सकेगा.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले मौजूद है. यह डिस्प्ले स्क्रीन रेसिटेंट ड्रैगनट्रेल ग्लास से कोटेड है. यह स्मार्टफ़ोन 64-बिट्स मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इसके साथ ही इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके अलावा यह स्मार्टफ़ोन 4G LTE तकनीक से लैस है. इस डिवाइस का वजन 128 ग्राम है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. इस स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. इसमें 2,500mAh की बैटरी दी गई है.