JioPhone 2 की फ़्लैश सेल अब से कुछ ही देर में, जानिये सब कुछ
ऐसा कहा जा सकता है कि JioPhone और JioPhone 2 देश के व्हाट्सप्प और यूट्यूब के साथ सबसे ज्यादा सेल किये जाने वाले फीचर्स फोंस हैं।
JioPhone 2 को रिलायंस जियो की ओर से JioPhone की सफलता के बाद कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया था, हालाँकि वैसे तो यह डिवाइस कई बार सेल के लिए अपने लॉन्च के बाद से आ चुका है लेकिन आज एक बार फिर से JioPhone 2 की सेल होने जा रही है। आपको बता दें कि यह सेल आज दोपहर 12 बजे से होने वाली है। इसे आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इस सेल फ़्लैश सेल में खरीद सकते हैं।
Surveyइसके अलावा आपको बता दें कि अगर आप इस मोबाइल फोन Paytm के माध्यम से पेमेंट करके खरीदते हैं तो आपको Rs 300 का कैशबैक भी मिलने वाला है। अपनी हर सेल के कुछ ही मिनटों में यह फीचर फोन सेल आउट हो गया है, इसके अलावा अपने लॉन्च के बाद से यह कई बार आउट ऑफ़ स्टॉक भी हो चुका है। आज होने वाली सेल में भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है।
JioPhone2 JioPhone का ही अपडेटेड वर्ज़न है। मैसेजिंग को और बेहतर बनाने के लिए QWERTY कीपैड का इस डिवाइस में इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्ट फ़ीचर फ़ोन्स के लिए कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर इस समय उपभोगता को 3 प्रीपेड रिचार्ज पैक- 49 रुपए, 99 रुपए और 153 रुपए ऑफर कर रहा है। ये पैक 28 दिन की वैध्यता के साथ आते हैं।
फोन में आपको एक 2.40-इंच की 240×320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसमें 512MB की एक रैम भी मिल रही है। फोन में आपको 4GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में एक 2-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3-मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को KaiOS के साथ लॉन्च किया गया है, और इसमें 2,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile