Paytm से Rs 200 कैशबैक के साथ JIOPHONE 2 को खरीदने का सुनेहरा मौक़ा
हम जानते ही हैं कि जियोफोन 2 को उसके लॉन्च के बाद से कई बार सेल के लिए लाया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि आज आपके पास इस फीचर फोन को खरीदने का एक सुनेहरा मौक़ा है। आप आज जियो.कॉम पर जाकर इस मोबाइल फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि फोन पर आपको Paytm की ओर से फ्लैट Rs 200 का कैशबैक भी मिल रहा है। और आपको जियो.कॉम पर इस मोबाइल फोन को आप EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 2,999 है।
SurveyJioPhone 2 कीमत और ऑफर्स
जैसा कि आप जानते ही हैं कि इस मोबाइल फोन को जिओ.कॉम के माध्यम से आज होने वाली फ़्लैश सेल में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 2,999 है, साथ ही आपको इस मोबाइल फोन के साथ Paytm की ओर से फ्लैट Rs 200 का कैशबैक भी मिल रहा है, इसके अलावा अगर आप इस फोन को EMI के साथ खरीदना चाहते हैं तो इसका भी आपको मौक़ा मिल रहा है, आप इस मोबाइल फोन को EMI के साथ Jio.com से खरीद सकते हैं, हालाँकि इसकी शुरुआत मात्र Rs 141 से होती है, तो आप मात्र इतनी कम EMI में इस मोबाइल फोन को अपना बना सकते हैं।
JioPhone 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
JioPhone 2 हॉरिजॉन्टल व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है और फुल QWERTY कीबोर्ड सपोर्ट करता है। JioPhone2 JioPhone का ही अपडेटेड वर्ज़न है। मैसेजिंग को और बेहतर बनाने के लिए QWERTY कीपैड का इस डिवाइस में इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्ट फ़ीचर फ़ोन्स के लिए कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर इस समय उपभोगता को 3 प्रीपेड रिचार्ज पैक- 49 रुपए, 99 रुपए और 153 रुपए ऑफर कर रहा है। ये पैक 28 दिन की वैध्यता के साथ आते हैं।
फोन में आपको एक 2.40-इंच की 240×320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसमें 512MB की एक रैम भी मिल रही है। फोन में आपको 4GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में एक 2-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3-मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को KaiOS के साथ लॉन्च किया गया है, और इसमें 2,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
