सस्ती कीमत में iQOO Neo का अगला वर्ज़न जल्द हो सकता है लॉन्च
नए फोन को Snapdragon 855 SoC के साथ पेश कर सकती है कंपनी
दी जा सकती है 4,500mAh की बैटर
Vivo ने जहाँ अपने iQOO ब्रांड को Vivo iQOO स्मार्टफोन के लॉन्च से शुरू किया था वहीँ अब इस गेमिंग ब्रांड का अगला फ़ोन भी जल्द ही कंपनी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने Snapdragon 845 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन को iQOO Neo के तहत पेश किया था। वहीँ अब रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि कंपनी जल्द ही Snapdragon 845 वर्ज़न का ही अगला iQOO Neo smartphone कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
हाल ही में एक Weibo पोस्ट के खुलासा से यह बात सामने आयी है। SD845 मॉडल का अपग्रेडेड वर्ज़न ज़्यादा दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। टिपस्टर के मुताबिक Snapdragon 845 की जगह कंपनी नए फोन को Snapdragon 855 SoC के साथ पेश कर सकती है। अपकमिंग फोन में 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक 33W रैपिड चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। डिवाइस में OLED स्क्रीन और वॉटर ड्राप नौच भी है। रूमर्स के मुताबिक फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
iQOO Neo के हाई एन्ड मॉडल की कीमत 2,298 Yuan है जिसमें यूज़र्स को 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। वहीँ इसका 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज मॉडल यानी बेस मॉडल 2,698 Yuan की कीमत में आता है। वहीँ कंपनी इस नए फ़ोन को कब तक लॉन्च कर सकती है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile