ट्रिपल कैमरा सेटअप, तगड़े स्पेसिफ़िकेशन और बेहतरीन बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQoo 7 स्मार्टफोन, क्या बजट में है इसका प्राइस?

HIGHLIGHTS

iQoo 7 मोबाइल फोन को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, इसकी सेल 15 जनवरी से शुरू होगी

iQoo 7 मोबाइल फोन में दुनिया का सबसे ताकतवर प्रोसेसर दिया गया है

iQoo 7 स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल बैटरी मिल रही है, जो 2000mAh और 4000mAh क्षमता से लैस है

ट्रिपल कैमरा सेटअप, तगड़े स्पेसिफ़िकेशन और बेहतरीन बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQoo 7 स्मार्टफोन, क्या बजट में है इसका प्राइस?

iQoo7 को कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को दुनिया के सबसे ताकतवर यानी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा इस मोइबिले फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी मिल रही है। हालाँकि फोन में आपको 120W की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिल रही है। कंपनी ने अपने डिजाईन को लेकर ज्यादा काम किया है, इसीलिए फोन के एक मॉडल को निर्मित करने के लिए कंपनी ने BMW M motorsport के साथ साझेदारी की है। इस स्पेशल एडिशन में आपको तीन अलग अलग कलर स्ट्रिप्स मिल रही है, जो आपको बेक पर आसानी से नजर आने वाली हैं। iQoo 7 मोबाइल फोन में आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQoo 7 का प्राइस और उपलब्धता 

iQoo 7 मोबाइल फोन चीन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ CNY 3,798 यानि लगभग Rs 43,100 में लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को CNY 4,198 यानी लगभग Rs 47,600 में पेश किया गया है। फोन को ब्लैक, लेटेन्ट ब्लू और लीजेंडरी एडिशन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन को सेल के लिए चीन के बाजार में 15 जनवरी को लाया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक iQoo 7 के ग्लोबल एडिशन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

iQoo 7 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

आपको बता देते है कि iQoo 7 मोबाइल फोन को चीन के बाजार में एंड्राइड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको ओरिजिनOS का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 6.62-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल रही है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 12GB तक की रैम मिल रही है। स्मार्टफोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अलावा फोन में आपको 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

अगर हम रियर कैमरा की बात करें तो यह ट्रिपल कैमरा सेटअप एक 48MP के प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 13MP के सेकेंडरी कैमरा से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का ही अन्य कैमरा मिल रहा है, जो एक पोर्ट्रेट कैमरा है। अन्य स्पेक्स की बात करें तो इस नए मोबाइल फोन में आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलवा फोन में आपको 5G कनेक्टिविटी भी मिल रही है। फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा सबसे खास बात है कि iQoo 7 मोबाइल फोन में आपको दो बैटरी मिल रही है, जो एक 2000mAh की बैटरी और एक 4000mAh  की बैटरी का मिश्रण है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile