iQOO 7 5G: स्नैपड्रैगन 888, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार स्पेक्स के साथ एंट्री लेगा स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

iQOO 7 5G के स्पेक्स हुए लीक

iQOO 7 5G में मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग

फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 द्वारा संचालित होगा iQOO 7 5G

iQOO 7 5G: स्नैपड्रैगन 888, 120W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार स्पेक्स के साथ एंट्री लेगा स्मार्टफोन

iQOO ने पहले ही iQOO 7 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी के टीज़र से रियर पैनल की पुष्टि हुई है जो Vivo X60 से मिलता है। iQOO 7 5G की स्पेसिफिकेशन्स डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा सामने आई है। मोबाइल फोन जनवरी 2021 में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नए लीक के मुताबिक, iQOO 7 5G में FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जाएगा। फोन में 4,000 mAh की बैटरी मिलेगी जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो हैंडसेट नए iQOO UI पर काम करेगा जो OriginOS पर आधारित होगा।

प्रॉसेसर की बात करें तो iQOO 7 5G स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। OnePlus, Oppo के फोंस स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा, iQOO 7 5G  को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस के सीधे किनारे पर वॉल्यूम और पॉवर बटन दिए गए हैं।

कंपनी द्वारा साझा की आई टीज़र इमेज से डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जो रेकटंगुलर मॉड्यूल में मौजूद आएगा। रियर पैनल के दाईं ओर ब्लैक, रेड और ब्लू वर्टिकल स्ट्रिप्स दी जाएंगी। हालांकि, फोन का फ्रंट अभी सामने नहीं आया है। देखना होगा कि डिवाइस में पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी या वॉटर ड्रॉप डिज़ाइन के साथ आएगा।

टीजर इमेज की मानें तो डिवाइस के बैक पर कोई फिंगरप्रिंट सेन्सर नहीं दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile