यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (SC7731) प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफ़ोन एक्वा यंग लॉन्च किया है. इसकी कीमत Rs. 5,090 रखी गई है. कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया है. यह बाज़ार में जल्द ही उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है. सक्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मौजूद है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (SC7731) प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. इंटेक्स एक्वा यंग एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है. स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है. लिस्टिंग के मुताबिक, यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है.
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 3G, GPRS/ एज, GPS, वाई-फाई 802.11 B/G/N, माइक्रो-USB और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं. इंटेक्स एक्वा यंग का डाइमेंशन 145.3x72x9.5mm है और वज़न 158 ग्राम. इस स्मार्टफ़ोन को शैंपेन, डार्क ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है.