इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 5,199
इसमें 1.2GHz क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (SC7731) प्रोसेसर और 1GB की रैम मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफ़ोन एक्वा लाइफ 3 लॉन्च किया है. दरअसल कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर इस स्मार्टफ़ोन को कीमत के साथ पेश किया है. इस नए स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 5,199 रखी गई है. इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 कंपनी के एक्वा लाइफ रेंज का तीसरा स्मार्टफ़ोन है. इससे पहले एक्वा लाइफ और एक्वा लाइफ 2 को पेश किया गया था.
Surveyअगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. इसके साथ ही इसमें 1.2GHz क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (SC7731) प्रोसेसर और 1GB की रैम मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर है. इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह कैमरा ऐप सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फ़ीचर से लैस है. इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है.
इस स्मार्टफ़ोन में 2000mAh की बैटरी भी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 3G, GPRS/ एज, वाई-फाई 802.11 B/G/N, माइक्रो-USB और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं. इंटेक्स एक्वा लाइफ 3 का डाइमेंशन 145×73.2×8.9mm है और वज़न 157 ग्राम. यह स्मार्टफोन ब्लैक, शैंपेन, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा.
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile