Mirzapur Season 4; अब पलटेगा सत्ता का खेल, कालीन भैया करेंगे भौकाल की हदें पार? जानें कब आएगा नया सीज़न
भारत की चर्चित क्राइम ड्रामा वेब सीरीज़ Mirzapur अपने दमदार कंटेंट, तीखे एक्शन और दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी है। अब तक इसके तीन ब्लॉकबस्टर सुपरहिट सीजन आ चुके हैं और फैंस बेसब्री से अगले चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसके रिलीज़ आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स से चौथे सीजन को लेकर कुछ अहम संकेत जरूर मिलते हैं। आइए जानते हैं अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर सीजन 4 से क्या उम्मीद की जा सकती है।
SurveyMirzapur Season 4 कब होगी रिलीज़
मिर्ज़ापुर सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन और प्लेटफॉर्म की बात करें तो अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीजन साल 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकता है। पिछले सीजन की तरह यह भी Amazon Prime Video पर ही एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Mirzapur Season 4 में क्या होगा
कहानी के अगले पड़ाव को लेकर बात करें तो तीसरे सीजन का अंत सत्ता के बड़े बदलाव के साथ हुआ था। Ali Fazal द्वारा निभाए गए किरदार गुड्डू पंडित ने आखिरकार मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर लिया था और अपराध की दुनिया में सबसे ऊपर पहुंच गए थे। अब, चौथे सीजन में यह दिखाया जा सकता है कि वह इस सत्ता को कैसे संभालते हैं। मिर्जापुर जैसे इलाके में सत्ता कायम रखना आसान नहीं होता और नए दुश्मन किसी भी समय उभर सकते हैं।
दूसरी ओर, Pankaj Tripathi के किरदार कालीन भैया को लेकर भी बड़ा सवाल बना हुआ है। पिछले सीजन में उनके भविष्य को लेकर सस्पेंस छोड़ दिया गया था। अगर कालीन भैया की वापसी होती है, तो सत्ता का पूरा खेल बदल सकता है।
Mirzapur Season 4 की कास्ट
इसके अलावा, सीरीज में कुछ पुराने चेहरे भी फिर से नजर आ सकते हैं। Rasika Dugal के बीना त्रिपाठी के किरदार में लौटने की संभावना है, वहीं Shweta Tripathi गोलू गुप्ता के रूप में वापसी कर सकती हैं। अन्य संभावित वापसी करने वाले कलाकारों में Vijay Varma शत्रुघ्न त्यागी और Isha Talwar माधुरी यादव के किरदार में नजर आ सकते हैं।
कुल मिलाकर अब तक यही उम्मीद है कि Mirzapur का चौथा सीजन सत्ता संघर्ष, बदले और नए गठबंधनों की कहानी को आगे बढ़ा सकता है, जिससे दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: फोन हैंग करता है? ये 7 सेटिंग तुरंत बदलें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile