Infinix Smart 3 Plus का नया कलर वैरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत Rs 6,999
कीमत है Rs 6,999
मोचा ब्राउन कलर में उपलब्ध
फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल
Infinix ने अपने Smart 3 Plus स्मार्टफोन का नया मोचा ब्राउन कलर वैरिएंट लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत Rs 6,999 रखी गई है। यह नया वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर ही सेल किया जा रहा है।
SurveyInfinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन 6.2- इंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। कंपनी ने HD+ पिक्सल रेज्यूलेशन के साथ आता है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 चिपसेट के लैस किया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और यही इसकी खासियत है Smart 3 Plus स्मार्टफोन के बैक में दिए गए ट्रिपल कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल और प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के लिए है। इसके साथ ही फोन के बैक पर ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीँ कंपनी ने भी यह दावा किया है कि स्मार्टफोन AI, Bookeh, AI beauty और भी कई फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Infinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन नए ओएस XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो Android 9 Pie पर रन करता है। इसमें 3,500mAh बैटरी दी गयी है। सेक्युरिटी फीचर के तौर पर फ़ोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीँ कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी, जीपीएस, और GLONASS शामिल है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile