Infinix की ओर से उसके Inifnix S5 Lite स्मार्टफोन को Flipkart पर कल दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि लॉन्च से पहले ही फ्लिप्कार्ट पर एक टीज़र के तौर पर इसकी कीमत और इसके बारे में कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। फ्लिप्कार्ट पर इस मोबाइल फोन को लेकर एक टीज़र पेज भी देखा जा चुका है।
Survey✅ Thank you for completing the survey!
इसके अलावा यहीं से ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है, इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, साथ ही इसके 4GB+64GB मॉडल को Rs 7,999 में ख़रीदा जा सकता है, हमने आपको पहले भी बताया है कि अगर यह इस कीमत में लॉन्च होता है, तो इस कीमत में पंच-होल डिस्प्ले वाला यह सबसे सस्ता मोबाइल फोन होगा।
इस मोबाइल फ़ोन को लेकर Flipkart पर एक टीज़र पेज भी जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 7,999 है। साथ ही इसमें डिवाइस के कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। जहां एक ओर इसके बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन अलावा इसके लॉन्च डेट और अन्य स्पेक्स के बारे में भी अन्य कई जानकारी अभी तक बाकी है। इस मोबाइल फोन के स्पेक्स अभी हाल ही में इन्टरनेट पर सामने आये थे।
अगर हम इसके कुछ लीक स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस फोन में यानी Infinix S5 Lite मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह कैमरा आपको एक मिश्रण के तौर पर मिलने वाला है जो 16MP के अलावा 2MP का सेकेंडरी कैमरा इसमें होने वाला है, साथ ही फोन में आपको एक QVGA कैमरा भी इसमें मिलने वाला है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर मिल रहे हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile