AI Triple कैमरा वाला Infinix S5 Lite मात्र 7,999 रूपये में लॉन्च

HIGHLIGHTS

Flipkart पर किया जाएगा सेल

Price है 7,999 रूपये

AI ट्रिपल रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले बनाते हैं इसे ख़ास

AI Triple कैमरा वाला Infinix S5 Lite मात्र 7,999 रूपये में लॉन्च

Infinix ने आज भारत में एक नया budget smartphone S5 Lite लॉन्च कर दिया है जो 7,999 रूपये की कीमत में आया है। स्मार्टफोन की ख़ासियत इसकी पंच-होल डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप और 4000mAh की दमदार बैटरी है। पिछली कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा जो कि लॉन्च के बाद साफ़ हो गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Infinix S5 Lite Price in India

Infinix S5 Lite को भारत में 7,999 रूपये में लॉन्च किया गया है और स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर सेल किया जाएगा। डिवाइस में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प को शामिल किया गया है। फोन को तीन रंगों मिडनाईट ब्लाक, क़ुएट्ज़ल सियान और वायलेट कलर में उतारा गया है। Device की पहली सेल 22 नवम्बर को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी।

Infinix S5 Lite Specifications

Specs की बात करें तो Infinix S5 Lite में 6.55 इंच की HD+ इनफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है। फोन में दी गई पंच होल डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5% है। बेहतर अनुभव के लिए फोन में आई केयर मोड और रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है और फोन ग्लास यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आया है।

अब बात करें ऑप्टिक्स की तो डिवाइस में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है और ट्रिपल कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप में कस्टम बोकेह, AI HDR, AI ब्यूटी और पनोरमा मोड भी दिया गया है।

सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट, AI 3D फेस ब्यूटी, वाइडसेल्फी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

Infinix S5 Lite मीडियाटेक हीलियो P22 ओक्टा कोर 64 बिट प्रोसेसर से लैस है जिसकी क्लोक स्पीड 2.0 Ghz है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को रखा गया है। OS के मामले में डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित XOS 5.5 पर काम करता है और फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है। सिक्योरिटी के लिए S5 Lite में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर को भी रखा गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 3 स्लॉट्स (2 डुअल नेनो सिम+ माइक्रो SD), ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक को रखा गया है और माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए इसके स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile