32MP कैमरा वाला फोन आज एक बार फिर सेल में, जानें ऑफर्स

HIGHLIGHTS

कीमत है 8,999 रूपये

32MP सेल्फी कैमरा से है लैस

फ्लिपकार्ट दोपहर 12 बजे होगी सेल

32MP कैमरा वाला फोन आज एक बार फिर सेल में, जानें ऑफर्स

Infinix ने अपने S4 स्मार्टफोन को कुछ समय पहले भारत में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 8,999 रूपये रखी गई है। इस मोबाइल फोन को पहले भी कई बार सेल में लाया जा चुका है और आज एक बार फिर डिवाइस को सेल में पेश किया जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्पेक्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.21 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक ड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 720X1520 पिक्सल है नौच में 32MP के AI फ्रंट कैमरा को जगह दी गई है। डिवाइस को ड्यूल 2.5D कर्व्ड ग्लास यूनीबॉडी

डिज़ाइन दिया गया है। स्मार्टफोन को कम्पनी एंड्राइड 9 पाई पर आधारी XOS 5.0 पर लॉन्च किया है और डिवाइस में 4000mAh की बैटरी मिल रही है। डिवाइस को हीलियो P22 ओक्टा-कोर 64 बिट प्रोसेसर से लैस है जो 2.0Ghz स्पीड पर क्लोक्ड है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Infinix S4 में 13+2+8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल (f2.0) का ऑप्टिकल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। रियर कैमरा क्वैड LED फ़्लैश, ऑटो सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट, AI HDR, AI ब्यूटी, AI बोकेह और नाईट शॉट्स आदि से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f2.0 है।

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, FM, OTG, ट्रिपल सिम स्लॉट दिया गया है और सेंसर की बात करेंट o डिवाइस में G-सेंसर, प्रोक्सिमिटी, लाइट, कम्पस सेंसर मौजूद हैं और सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट लॉक और फेस अनलॉक दिया गया है। डिवाइस को नेबुला ब्लू, ट्वीलाईट पर्पल और स्पेस ग्रे विकल्प में खरीदा जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile