आईबॉल एंडी स्प्रिंटर स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 7,099

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफ़ोन 1GHz 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली- T720 GPU और 1GB रैम से लैस है. इसके साथ ही इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.

आईबॉल एंडी स्प्रिंटर स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 7,099

मोबाइल निर्माता कंपनी आईबॉल ने अपना नया स्मार्टफ़ोन एंडी स्प्रिंटर लॉन्च किया है. यह एक 4G स्मार्टफ़ोन है और इसकी कीमत Rs. 7,099 रखी गई है. इस स्मार्टफ़ोन का सबसे शानदार फीचर है यूनिवर्सल आईआर रिमोट एप्लिकेशन, यूनिवर्सल रिमोट की मदद से यूज़र टेलीविज़न सेट, सेट टॉप बॉक्स, डीवीडी प्लेयर और अन्य डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इस स्मार्टफ़ोन के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है. इस डिस्प्ले की डेनसिटी 195.9ppi है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 1GHz 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली- T720 GPU और 1GB रैम से लैस है. इसके साथ ही इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.

इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 3.2 मेगापिक्ल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 2100mAh की बैटरी से लैस है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में 4G में 3G, GPRS/ एज, वाई-फाई 802.11 B/G/N, ए-GPS, माइक्रो-USB और ब्लूटूथ मौजूद है. यह स्पेशल गोल्ड व वाइन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. एंडी स्प्रिंटर में 9 सिस्टम लैंग्वेज और 21 भाषाओं के लिए कीबोर्ड सपोर्ट मौजूद हैं.

इमेज सोर्स

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo